'कोहरे में जिन पायलटों को प्लेन लैंड कराना नहीं आता, उन्हें क्यों भेज दिया'; Air India और Spice Jet पर भड़का DGCA, थमाया नोटिस

DGCA notice to Air India SpiceJet: कोहरे की वजह से फ्लाइट्स के डायवर्ट होने पर DGCA ने Air India और Spice Jet को नोटिस जारी किया है।

Spicejet Flight Emergency Landing

इमरजेंसी लैंडिंग से मचा यात्रियों में हड़कंप।

DGCA issued show cause notice to Air India  Spice Jet: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को एयर इंडिया और स्पाइस जेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर कम-दृश्यता के दौरान CAT-III मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले पायलटों को रोस्टर करने के लिए जारी किया गया है, जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा था। एयरलाइंस से 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन

बिना ट्रेनिंग दिए पायलटों को भेजने पर भड़का डीजीसीए

विज्ञापन

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नोटिस दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से बड़ी सख्या में फ्लाइट डायवर्जन पाए जाने के बाद जारी किया गया है, क्योंकि एयरलाइन्स ने कैट-III मानकों का अनुपालन नहीं करने वाले पायलटों को रोस्टर किया था। इन पायलटों को लो-विजिबिलिटी में लैंड या टेकऑफ करने के लिए ट्रेनिंग नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

50 मीटर तक गिरी विजिबिलिटी

गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट से 24-25 दिसंबर और 27-28 दिसंबर की मध्य रात्रि के बीच फॉग के चलते कम दृश्यता थी, जिसकी वजह से 50 से अधिक फ्लाइट्स का डायवर्जन किया गया। इसके अलावा, 26 दिसंबर को विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर जाने के कारण  एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

बता दें कि 50 मीटर की दृश्यता को शून्य दृश्यता माना जाता है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर दृश्यता में थोड़ा सुधार हुआ, जिसके बाद यह 75 मीटर पर पहुंच गई। हालांकि, फिर से इसमें गिरावट हुई और यह 50 मीटर में आ गई।

विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

फ्लाइट्स डायवर्जन को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि CAT- III  मानकों का अनुपालन नहीं करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेट फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एंटी-फॉग लैंडिंग सिस्टम शुरू किया है, जिसे तकनीकी रूप से कैट इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम कहा जाता है। जब रनवे पर दृश्यता स्तर कम होती है तो CAT- II प्रणाली लैंडिंग में मदद करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ