---विज्ञापन---

फ्रांस में रोकी गई Dunki Flight के परत-दर-परत ‘रहस्य’ खुले, पुलिस ने जोड़ीं सारी कड़ियां

Dunki Flight France CID Gujarat Investigation: गुजरात पुलिस ने इस 'डंकी फ्लाइट' के मामले में एक के बाद एक कई खुलासे किए हैं।

Dunki Flight France CID Gujarat Investigation: फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास पिछले दिनों एक विमान को रोक दिया गया था। दरअसल, दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली फ्लाइट के जरिए मानव तस्करी होने का संदेह था। इसके बाद उसे पेरिस से लगभग 150 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित वैट्री एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।

इस विमान में मौजूद दो नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में ही शरण लेने की इच्छा जताई थी। इसलिए वे फ्रांस रुक गए। जबकि बाकी 276 लोग 26 दिसंबर को मुंबई वापस लौट आए। चार दिन तक फ्रांस में रुकी गई इस ‘डंकी फ्लाइट’ के बारे में अब तक रहस्य बना हुआ था, लेकिन अब गुजरात पुलिस इस मामले की परत-दर-परत कड़ियां खोल रही है।

---विज्ञापन---

दुबई से ऑन अराइवल वीजा पर निकारागुआ जाते

बुधवार को सीआईडी क्राइम के डीएसपी अश्विन पटेल ने इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने इस फ्लाइट के बारे में पूरी जानकारी देते हुए कहा- हमें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (FRRO) मुंबई इमिग्रेशन से कुल 66 यात्रियों की लिस्ट मिली थी।

---विज्ञापन---

हमने लिस्ट में शामिल लोगों की जांच की और पासपोर्ट नंबर से एड्रेस निकाला। इसके बाद सभी लोगों का इंटेरोगेशन कर उनका स्टेटमेंट लिया गया। स्टेटमेंट के जरिए हमें पता चला कि ये लोग भारत से टूरिस्ट वीजा पर पहले दुबई जाते थे। इसके बाद दुबई से ऑन अराइवल वीजा पर निकारागुआ जाते। वहां से ये लोग रोड के जरिए मैक्सिको और फिर वहां से अमेरिका के बॉर्डर में एंट्री लेते थे।

अश्विन पटेल का कहना है कि गुजरात के जो लोग वहां जाते थे, उन्हें एजेंट्स की ओर से 60 से 80 लाख के पैकेज का ऑफर दिया जाता था। इंटेरोगेशन में 10-12 एजेंट्स के नाम भी सामने आए हैं। साथ ही ये भी पता चला है कि एजेंट्स लोगों के वहां पहुंचने पर पैसे ले लेते थे। इन 66 लोगों में से मेहसाणा, गांधीनगर और अहदाबाद के व्यक्ति शामिल हैं।

---विज्ञापन---

निकारागुआ के जरिए अमेरिका में एंट्री लेना आसान 

बता दें कि सेंट्रल अमेरिका की निकारागुआ कंट्री के जरिए अमेरिका में एंट्री लेना आसान हो जाता है। पिछले साल लगभग एक लाख भारतीयों ने इसके जरिए अवैध रूप से घुसने की कोशिश की थी। इस फ्लाइट को अवैध रूप से किसी देश में घुसने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द डंकी फ्लाइट से जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कड़ाके की सर्दी में ब‍िस्‍तर तक ले जाने पर पाबंदी, बलूचों की आवाज कुचलने के ल‍िए पाक‍िस्‍तान ने पार की हदें 

---विज्ञापन---

और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

(Xanax)

First published on: Jan 03, 2024 05:16 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola