Delhi-Mumbai Expressway: 4 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्दघाटन, दिल्ली से जयपुर के सफर में 2 घंटे कम लगेंगे 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे
विज्ञापन

Delhi-Mumbai Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोहना से दौसा के बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के एक हिस्से का 4 फरवरी को उद्घाटन करेंगे। दरअसल, यह पूरा एक्सप्रेस वे कुल करीब 1350 KM का है। पहले फेज सोहना से दौसा का तकरीबन 210 KM बनकर तैयार है।

गौरतलब है कि यह एक्सप्रेस-वे 8 लेन का है। एक्सप्रेस-वे की ऊपरी परत जर्मन तकनीक स्टोन मेट्रिक्स एसफाल्ट से बनाई गई है। इस तकनीक से यह लंबे समय तक बनेगी। इस तकनीक में फाइबरनुमा मोटे दानों का इस्तेमाल होता है। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली से जयपुर तक के सफर को दो घंटे कम करेगा। अभी दिल्ली से जयपुर के बीच सड़क मार्ग से करीब छह घंटे तक लगते हैं।

Advertisment

विज्ञापन

बता दें हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तस्वीरें साझा की थी। उन्होंने वड़ोदरा-विरार के एक भाग की तस्वीरों को साझा की और कहा हम समृद्ध भारत का निर्माण कर रहे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय केवल 12 घंटे हो जाएगा। इसका कंस्ट्रक्शन साल 2018 में शुरू हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ