Delhi High Court News: लड़की के साथ दोस्ती को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को रेगुलर बेल देने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि वैलेंटाइन डे पर लड़की से दोस्ती हो गई तो इसका मतलब यह नहीं कि उससे संबंध बनाने का लाइसेंस मिल गया। बहाने से घर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाना भी अपराध है।
गौतम गंभीर को इस बात पर आया गुस्सा, खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा
आरोपी के मर्जी से संबंध बनाने के आरोप
बता दें कि जस्टिस गिरीश कथपालिया की बेंच ने याचिका पर सुनवाई की। आरोपी की तरफ से वकील नेभी दलीलें दी। आरोपी वकील ने कहा कि पीड़िता की उम्र 18 साल से ज्यादा है। उसने लड़के के साथ मर्जी से शारीरिक संबंध बनाए तो इसके लिए अकेले लड़के को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है? वैलेंटाइन डे पर दोस्ती रोमांटिक पहलू होने का संकेत है। जस्टिस ने आरोपी के वकील की इस दलील को निराधार करार दिया और कहा कि इसका मतलब यह नहीं संबंध बना लो।
सहमति के बिना संबंध-मांग भरना गलत
जस्टिस गिरीश ने कहा कि लड़की नाबालिग है और उसकी सहमति के बिना संबंध बनाए गए। उसकी सहमति के बिना उसकी मांग में सिंदूर भरने को सही नहीं ठहराया जा सकता। बेशक कानून में लड़की की मांग भरने को कोई अपराध न माना गया हो, लेकिन लड़की किसी लड़के की दोस्त है और वैलेंटाइन डे के दिन दोस्ती हुई थी तो इसका मतलब यह नहीं कि लड़के को मांग भरने का अधिकार मिल गया और जबरदस्ती की शादी को आधार बनाकर संबंध बनाने का लाइसेंस मिल गया।
थप्पड़ मारने पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, रद्द हुई 7 साल की सजा, पढ़ें क्या है गुजरात का मामला?
बहाने से घर बुलाकर जबरन मांग भरी थी
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है और वह आरोपी को एक साल से जानती है। दोनों दोस्त थे और 14 फरवरी 2025को आरोपी ने उसे बहाने से घर बुलाया था। जब वह उसके घर पहुंची तो वह ज्यादा रोमांटिक होने का प्रयास कर रहा था। विरोध किया तो उसने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद उसने शादी होने का दावा करते हुए हक जताया और जबरदस्ती संबंध बनाए। घर आकर उसने अपने भाई के बताया और पुलिस को शिकायत दी।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
10 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines