---विज्ञापन---

देश angle-right

अलका लांबा के बयान पर मचा बवाल, मीटिंग में मौजूद इस कांग्रेस नेता ने कर दिया खंडन

Alka Lamba Statement: कांग्रेस नेता अलका लांबा के बयान पर बवाल मच गया है। जहां एक ओर ‘इंडिया गठबंधन’ में शामिल आम आदमी पार्टी (AAP) लांबा के बयान से खफा नजर आई, वहीं खुद कांग्रेस भी अब इससे पल्ला झाड़ने लगी है। दरअसल, अलका लांबा ने कहा था कि कांग्रेस ने 7 महीने में 7 […]

---विज्ञापन---

Alka Lamba Statement: कांग्रेस नेता अलका लांबा के बयान पर बवाल मच गया है। जहां एक ओर ‘इंडिया गठबंधन’ में शामिल आम आदमी पार्टी (AAP) लांबा के बयान से खफा नजर आई, वहीं खुद कांग्रेस भी अब इससे पल्ला झाड़ने लगी है।

दरअसल, अलका लांबा ने कहा था कि कांग्रेस ने 7 महीने में 7 सीटों का लक्ष्य रखा है। 2024 के चुनाव में सातों सीटों पर मजबूत संगठन के साथ हर नेता को आज से और अभी से निकलना है। हमें कहा गया कि सातों सीटों पर तैयारी रखनी है। इस बयान का असर यह हुआ कि आम आदमी पार्टी खासी खफा हो गई। उसने इंडिया गठबंधन की आगामी मीटिंग से दूरी बनाने की बात कही है।

---विज्ञापन---

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी ने किया खंडन 

वहीं अलका लांबा के बयान पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई। एआईसीसी दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा- ”अलका लांबा प्रवक्ता हैं, लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के लिए वह अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। आज की बैठक में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। मैं अलका लांबा के बयान का खंडन करता हूं।”

---विज्ञापन---

दीपक बाबरिया ने आगे कहा- “बैठक खत्म होने के बाद मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि बैठक में चुनाव या गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने यह भी कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन की कोई भी चर्चा केवल मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में ही होगी।”

---विज्ञापन---

‘इंडिया गठबंधन’ की मीटिंग में जाने का कोई मतलब नहीं: आप

वहीं आम आदमी पार्टी के सूत्र ने कहा- हमने कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का बयान मीडिया में देखा। अगर कांग्रेस ने दिल्ली में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है तो ‘इंडिया गठबंधन’ की मीटिंग में जाने का कोई मतलब नहीं है। अंतिम फैसला पार्टी की टॉप लीडरशिप लेगी। कांग्रेस के टॉप नेताओं की बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, के.सी. वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया मौजूद रहे थे।

First published on: Aug 16, 2023 07:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola