रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, देश में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार
Edited By Gyanendra Sharma

rajnath singh
Edited By Gyanendra Sharma

rajnath singh
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्री फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, वह गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन संक्रमित पाए जाने बाद वे वहां नहीं गए। राजनाथ सिंह फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई।
देशभर में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,591 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते दिन कोरोना वायरस के 10,542 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस लिहाज से कोरोना के नए मामलों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 1767 नए मामले आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 28।63% हो गई है और 6 मरीजों की मौत हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: