Covid JN.1 Variant: महाराष्ट्र में बढ़ने लगे कोरोना के केस, जानें नए वैरिएंट को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Covid JN.1 Variant: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लगातार चिंता बढ़ रही है। हालांकि एक्सपर्ट्स ने इससे न घबराने की सलाह दी है।

COVID JN.1 Variant

COVID JN.1 Variant

Covid JN.1 Variant: देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में 11 नए कोरोना केस दर्ज किए गए। इस तरह यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 53 हो गई है। जानकारी के अनुसार, मुंबई में 27, ठाणे और पालघर में एक्टिव मरीजों की संख्या 10-10 हो गई है। वहीं सिंधु दुर्ग में 41 साल का मरीज जेएन.1 से पीड़ित हुआ था, उसका स्वास्थ्य अब बेहतर बताया जा रहा है।

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में दूसरा मामला सामने आया। जबकि लखनऊ में भी नए वैरिएंट का पहला मामला सामने आया। राजस्थान में भी सब वैरिएंट के मरीज 4 हो गए हैं।

नए वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं

कई राज्यों में नए वैरिएंट जेएन.1 के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का बयान सामने आया। उन्होंने जोर देकर कहा है कि नए वैरिएंट से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने लोगों से एहतियाती कदम उठाने और सतर्क रहने की बात कही है।

एएनआई से बात करते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा- “हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे पास इस तरह का कोई डेटा नहीं है जिससे पता चल सके कि नया वैरिएंट JN.1 अधिक गंभीर है या यह निमोनिया या फिर मृत्यु का कारण बन सकता है। हम ओमीक्रॉन से परिचित हैं। इसलिए बहुत कुछ नहीं बदला है।”

मास्क पहनने की सलाह

उन्होंने सावधानियां बरतने की सलाह देते हुए कहा- “बिना मास्क के लोगों के साथ बहुत खराब वेंटिलेशन वाले वातावरण में रहने से बचें। अगर आप दूर नहीं रह सकते तो मास्क पहनें क्योंकि किसी संक्रमित व्यक्ति के लंबे समय तक संपर्क में रहने से जोखिम बढ़ जाता है।”

स्वामीनाथन ने आगे कहा- “अगर आपमें थकान, लंबे समय तक बुखार या सांस फूलने जैसे कुछ लक्षण हैं, तो तुरंत अस्पताल जाएं।” उन्होंने आगे कहा- “इन दिनों सांस संबंधी संक्रमण भी तेजी से फैल रहे हैं, इसलिए ये सावधानियां हमें इन्फ्लूएंजा और सामान्य सर्दी के खिलाफ संक्रमणों में भी मदद करेंगी।”

भारत में अब तक जेएन.1 कोविड संस्करण के 21 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 594 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। अब देशभर में एक्टिव केसेज की संख्या पिछले दिन 2,311 से बढ़कर 2,669 हो गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ