---विज्ञापन---

Air India का प्लेन हादसे का शिकार, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर हुई घटना, 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल बची

Air India Plane Collision Update: एयर इंडिया का प्लेन लैंडिंग करते समय रनवे पर हादसे का शिकार हो गया। 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल बची है। वहीं प्लेन डैमेज हुआ है, जिसे मरम्मत के लिए भेज दिया गया है, लेकिन प्लेन के टकराने से अधिकारियों में हड़कंप जरूर मच गया था।

---विज्ञापन---

Air India Plane Collision on Runway: एयर इंडिया के प्लेन के हादसाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। घटना बीते दिन पुणे एयरपोर्ट की है। 180 पैसेंजर्स की जान बची तो एयरपोर्ट अधिकारियों, पायलटों और क्रू मेंबर्स की जान में जान आई। पैसेंजर्स, पायलट और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन प्लेन डैमेज हुआ है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने घटनाक्रम की जानकारी ANI को दी।

अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया का प्लेन लैंडिंग के समय रनवे पर टग ट्रैक्टर से टकरा गया था। टक्कर लगते ही जोरदार झटका लगा, जिससे पैसेंजर्स में हड़कंप मच गया, लेकिन वे सुरक्षित हैं। वहीं प्लेन की आगे का हिस्सा और लैंडिंग गियर के पास वाला टायर क्षतिग्रस्त हुआ है। कड़ी सुरक्षा के बीच एहतियात के साथ पैसेंजर्स को प्लेन से उतारा गया। इसके बाद प्लेन को मरम्मत के लिए वर्कशॉप में भेज दिया गया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘मदरसा आतंकवाद का अड्डा’; बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कांग्रेस और लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना

कल फैली थी फ्लाइट में बम होने की अफवाह

बता दें कि बीते दिन एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की अफवाह फैली थी। हालांकि बम और डॉग स्कवाड की चेकिंग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था, लेकिन अफवाह फैलने से एयरपोर्ट अधिकारियों, पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स में हड़कंप जरूर मच गया था। एयर इंडिया की फ्लाइट गुजरात के वडोदरा के लिए टेकऑफ करने वाली थी। एक पैसेंजर को प्लेन को टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में बम लिखा हुआ था।

---विज्ञापन---

पैसेंजर ने वह टिशू पेपर प्लेन के क्रू मेंबर्स को दिया और उसके बाद प्लेन का टेकऑफ डिले कर दिया गया। पैसेंजर्स को प्लेन से उतारकर पूरे जहाज और यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने संतुष्टि होने के बाद ही प्लेन को टेकऑफ करने की अनुमति दी। वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके अफवाह फैलाने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:गर्भवती के शरीर में कपड़ा छोड़ा, 3 फीट लंबा प्राइवेट पार्ट में चिपका था, कर्नाटक के सरकारी अस्पताल की लापरवाही

---विज्ञापन---

First published on: May 17, 2024 11:14 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola