IMD Weather Forecast: मानसून देगा दस्तक, पूर्वोत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

IMD Latest Weather Update: आईएमडी की ओर से वेदर को लेकर फिर से अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले 2 से 3 दिन में तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अभी कई इलाकों में लू अपना असर दिखाने लगी है।

Weather Forecast IMD Heat Wave Alert
विज्ञापन

IMD Weather Update: दिल्ली, बिहार और यूपी में जल्द तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार चला जाएगा। विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 3 दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार समेत पूरे भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। मई के 15 दिन बीत चुके हैं, इस समय कई इलाकों में लू चल रही है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को छूने लगा है। अधिकतर राज्यों में इस समय पारा 40 डिग्री से ज्यादा है। विशेषज्ञों के अनुसार अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के कम ही आसार हैं।

विज्ञापन

विभाग की ओर से बताया गया है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, यूपी, राजस्थान और बिहार जैसे इलाकों में टेंपरेचर 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। गुजरात का तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। मई में छिटपुट बारिश की आशंका भी विभाग की ओर से जताई गई है। लेकिन लोगों को अभी गर्मी और लू से राहत नहीं मिलेगी। तापमान में गिरावट नहीं होगी।

विज्ञापन

कई इलाकों में बारिश की संभावना

पूर्वी भारत झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अलावा मध्य भारत के राज्यों में 4 डिग्री तक तापमान अधिक हो सकता है। ऐसा ही अनुमान महाराष्ट्र को लेकर जताया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 5 दिन तक लगातार लू और गर्मी अपना असर दिखाएगी। मानसून को लेकर कहा गया है कि 31 मई को केरल के तट पर दस्तक दे सकता है। पूर्वोत्तर भारत और असम के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश अगले कुछ दिन में हो सकती है। बंगाल में भी बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ