Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज राहत की खबर है। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट आई है। हालांकि आज भी देश में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 6,093 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 31 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 6,395 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 33 लोगों की मौतें हुई थी कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 302 की तेजी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 6,093 नए केस सामने आए हैं जबकि 31 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 6,768 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 49 हजार 636 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 706 की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 84 हजार 739 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 6 हजार 972 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 121 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 214 करोड़ 55 लाख 91 हजार 100 हो गया पहुंच गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ