प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते-बोलते कुर्सी से गिरे कांग्रेस नेता, हार्ट अटैक से चली गई जान

Congress Leader Death Heart Attack : बेंगलुरु में एक कांग्रेस नेता को अचानक से हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे और बोलते-बोलते कुर्सी से जमीन पर गिर पड़े।

CK Ramachandran Death

कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से हुई मौत।

Congress Leader Death Heart Attack : कर्नाटक से एक बड़ी खबर आ रही है। बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सी के रामचंद्रन को हार्ट अटैक आया और चंद सेकंड में उनकी जान चली गई। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बोलते-बोलते कुर्सी से गिरते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

कर्नाटक कांग्रेस के नेता सी के रामचंद्रन ने सोमवार को पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें वे मुख्यमंत्री के खिलाफ राज्यपाल द्वारा मुकदमे की अनुमति देने के विरोध में बोल रहे थे। वे कुर्सी पर बैठे थे और माइक से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे कुर्सी से जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस पर कांग्रेसियों ने आनन-फानन में सी के रामचंद्रन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसे लेकर डॉक्टर का कहना है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

कुर्सी से गिरने से पहले कांग्रेस नेता को एक झटका लगा था। उनके हाथ से माइक और कागज छूट गया था, लेकिन उन्होंने फिर इसे संभाल लिया। इसके तुरंत बाद उन्हें फिर दिल का दौरा पड़ा और वे जमीन पर गिर पड़े। आपको बता दें कि इस तरह के वीडियो लगातार आ रहे हैं, जो लोगों को डरा रहे हैं। सभी को स्वस्थ खानपान और व्यायाम की सलाह दी जा रही है, ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ