CJP ने प्रदर्शन के बीच अपने प्रवक्ता को क्यों निकाला पार्टी से बाहर? क्या है 'बर्गर कनेक्शन'

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें जंतर-मंतर के पास एक मॉल में स्थित बर्गर आउटलेट पर विजेता दहिया को देखा गया.

vijeta dahiya

जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता विजेता दहिया पर बड़ा एक्शन लिया है. पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता पद से बर्खास्त करते हुए सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें पुलिस कार्रवाई के समय विजेता दहिया एक मॉल के बर्गर आउटलेट में नजर आ रहे थे. पार्टी ने उनके इस आचरण को ‘अत्यंत असंवेदनशील’ और ‘अस्वीकार्य’ बताया है.

विज्ञापन

पार्टी ने क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ‘हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के अत्यंत असंवेदनशील कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं. उनके यह वीडियो ऐसे समय में सामने आए जब हमारे साथी और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी पुलिस की बर्बरता का सामना कर रहे थे. ऐसा व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है, यह हमारे आंदोलन के मूल्यों व सिद्धांतों से पूरी तरह असंगत है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : CJP प्रोटेस्ट के पीछे विदेशी साजिश? पाकिस्तान लिंक और फंडिंग की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

क्या है पूरा ‘बर्गर विवाद’?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें जंतर-मंतर के पास एक मॉल में स्थित बर्गर आउटलेट पर विजेता दहिया को देखा गया. वीडियो में कुछ लोग उन्हें घेरकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि जब बाकी छात्र और कार्यकर्ता पुलिस का सामना कर रहे हैं, तो वे यहां बर्गर क्यों खा रहे हैं.

विज्ञापन

सफाई में क्या बोले दहिया?

मामले पर विवाद बढ़ता देख विजेता दहिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह पिछले डेढ़ महीने से आंदोलन के लिए लगातार काम कर रहे हैं और बीते दो दिनों से सोए भी नहीं हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि बर्गर खाना इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया है?

विज्ञापन

मजेदार बात यह है कि वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘वैसे मैंने बर्गर नहीं खाया, क्योंकि मुझे लगा कि इसमें मैदा और ट्रांसफैट्स हैं और मुझे कहीं और खाना चाहिए.’ उन्होंने वीडियो में आगे कहा, ‘मुझे आंदोलन में शामिल होने का कोई पैसा नहीं देता, मैं जो कर रहा हूं देश के लिए कर रहा हूं.’

पुराने विवादों से भी घिरा रहा है नाम

यह पहली बार नहीं है जब विजेता दहिया विवादों में आए हैं. इस घटना से ठीक पहले भी वह ट्रांसजेंडर समुदाय पर अपनी टिप्पणियों और ‘अधिकांश महिलाएं राजनीतिक नहीं होतीं’ जैसे बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ चुके थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ