आंसू गैस का आंखों पर कितना असर पड़ता है, जानिए नमक से क्या है कनेक्शन?

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन में भारी जनसैलाब उमड़ा. प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले बरसाए. आइए जानते हैं कि टियर गैस का आंखों पर क्या असर पड़ता है और उसके लिए क्या उपाय किए जाते हैं.

Jantar Mantar Protest

Credit: News24

दिल्ली के जंतर-मंतर में आज हुआ, उसे सभी ने देखा. नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन में भारी जनसैलाब उमड़ा. प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले बरसाए. इस दौरान कई स्टूडेंट्स अपने साथ नमक लाए थे. उनका कहना था कि नमक आंसू गैस के असर को कम करने में मदद करता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आंसू गैस का आंखों पर क्या असर होता है?

आंसू गैस छोड़ने से आंखों में जलन, खुजली और पानी आने की परेशानी बढ़ जाती है. कई बार आंखों में इतना दर्द होता है कि वो बर्दाश्त के बाहर चला जाता है. दरअसल, आंसू गैस में CS या CN जैसे केमिकल होते हैं, जो नर्व के संपर्क में आकर तेज़ जलन बनाते हैं. इससे आंखें लाल होना, सूजन और धुंधलापन भी बढ़ जाता है. अगर आंसू गैस का आंखों पर ज्यादा असर पड़ता है तो इससे आंख की बाहरी परत कॉर्निया में जख्म भी हो सकते हैं, आंखों की सतह जल सकती है. आंसू गैस के इस्तेमाल से कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे-ग्लूकोमा, मोतियाबिंद या परमानेंट ब्लाइंडनेस.

नमक से क्या है कनेक्शन?

छात्रों का कहना था कि आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद अगर आंखों के आसपास नमक लगाया जाए तो उससे तेज जलन और दर्द ज़रूर होता है, लेकिन ये आंसू गैस के असर को जल्दी खत्म कर देता और आंखों की खुजली में भी राहत मिलती है. नमक में सोडिएम क्लोरिड होता है जो एक स्ट्रॉंग absorbent की तरह काम करता है. नमक स्किन और आंखों के आसपास की नमी और आंसू गैस के केमिल्स के असर को कम करने करने लगता है, जिससे दर्द और जलन कम होने लगती है.

विज्ञापन

क्या करें उपाय?

अगर आप आंसू गैस के संपर्क में आते हैं तो सबसे पहले उस जगह से बाहर निकलकर खुली हवा में जाएं, जिससे कि आंखों को ऑक्सीजन मिलेगी और टियर गैस का असर कम होगा. वहीं, अगर आपने लेंस पहने हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें, क्योंकि लेंस पहने रखने से वो केमिकल को होल्ड कर लेंगे और डैमेज का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. सबसे आसान और कामयाब उपाय है आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोना. आंसू गैस की चपेट में आने पर करीब 15 मिनट तक अपनी आंखों को धोएं, जिससे इसका असर कम हो जाएगा और राहत महसूस होगी. आप इसके लिए खारे पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अगर इन सबके बाद भी आराम नहीं मिलता, तो तुरंत किसी ENT स्पेशलिस्ट को दिखाना अनिवार्य है ताकि किसी बड़े डैमेज से आंखों को बचाया जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ