CJP प्रोटेस्ट के पीछे विदेशी साजिश? पाकिस्तान लिंक और फंडिंग की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Cockroach Janata Party: एजेंसियां सोशल मीडिया पर एक्टिव उन अकाउंट्स और डिजिटल नेटवर्क की जांच कर रही हैं, जिनके जरिए प्रदर्शन को एक बड़ा आकार मिला.

Cockroach Janata Party

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है. बीते सोमवार संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सीजेपी समर्थकों ने पार्लियामेंट तक मार्च निकालने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प की भी घटनाएं सामने आईं. अब कथित तौर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के पीछे विदेशी साजिश का भी एंगल सामने आ रहा है, जिसकी जांच में अब सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं.

विज्ञापन

किस तरह बड़े विरोध प्रदर्शन में बदला डिजिटल अभियान?


प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, इंटरनेट पर चलाए गए अभियान और इसके पीछे कथित विदेशी कनेक्शन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां कई स्तरों पर पड़ताल कर रही हैं. जांच का फोकस इस बात पर है कि कुछ ही दिनों में एक डिजिटल अभियान किस तरह बड़े विरोध प्रदर्शन में बदल गया और उसके बाद हालात हिंसक कैसे हो गए. जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एजेंसियां सोशल मीडिया पर एक्टिव उन अकाउंट्स और डिजिटल नेटवर्क की जांच कर रही हैं, जिनके जरिए प्रदर्शन को एक बड़ा आकार मिला.

विज्ञापन

नए सोशल एकाउंट्स के करोड़ों में फॉलोअर्स


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती जांच में कुछ ऐसे संदिग्ध हैंडल सामने आए हैं, जिनके बारे में आशंका जताई जा रही है कि उनका लिंक पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है. इन अकाउंट्स के जरिए प्रदर्शन के दौरान कथित मौतों, बड़ी संख्या में घायलों और गिरफ्तारियों को लेकर भ्रामक दावे शेयर किए गए. सामने आए सभी खूफिया जानकारियों की अब जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि प्रोटेस्ट के प्रचार के लिए इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया. जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि कुछ नए सोशल मीडिया पेज ऐसे भी है जो बहुत की कम समय में करोड़ों लोगों द्वारा फॉलो किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

इसी वजह से संबंधित अकाउंट्स, उनके आईपी एड्रेस और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है. जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि आंदोलन से जुड़े घोषणापत्र, पोस्टर, वेबसाइट और अन्य चीजों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल किया गया. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इन तकनीकों का उपयोग सिर्फ प्रोटेस्ट से जुड़ी चीजों को लिए किया गया या फिर इसके पीछे कोई संगठित डिजिटल रणनीति भी काम कर रही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ