Video: चेन्नई एयरफोर्स शो में क्यों जुटी 16 लाख लोगों की भीड़? सामने आई ये बड़ी वजह

Chennai Air Show: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चिंताद्रिपेट स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में लोग दिख रहे हैं। यहां स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं है।

Chennai Air Show people died, Marina Beach, Chennai Air Show people died from heat stroke, Chennai Air Show Marina Beach

Chennai Air Show: चेन्नई में इंडियन एयरफोर्स के एयर शो के दौरान अब तक तीन लोगों की मौत होने और करीब 230 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है, ये संख्या और बढ़ भी सकती है। इस हादसे के बाद सभी की जुबां पर केवल एक ही सवाल है कि आखिर ये सब कैसे हुआ? देश की सबसे अनुशासनात्मक फोर्स में से एक एयरफोर्स के शो के कार्यक्रम में किसकी वजह से ये हादसा हुआ है? इसका जवाब भी घटनास्थल से ही सामने आ रहा है।

विज्ञापन

स्टेशन और सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नहीं दिखी

दरअसल, सोशल मीडिया पर चेन्नई के मरीना बीच और उसके आसपास लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई एमआरटीएस रेलवे स्टेशन से चौंकाने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो में मरीना बीच को आसपास के मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों और स्टेशनों पर खचाखच भीड़ दिख रही है। यहां लोगों के पैर रखने तक की जगह नहीं है, जिससे दम घुटने और हीट स्ट्रोक लोगों की मौत होने का पहला कारण है।

विज्ञापन

खचाखच भरी ट्रेन, चढ़ने तक की जगह नहीं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चिंताद्रिपेट स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में लोग दिख रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो प्लेटफॉर्म पर खंभों पर चढ़े हुए हैं। यहां स्टेशन पर पैर रखने तक की जगह नहीं दिख रही है। वहीं, जब ट्रेन स्टेशन पर आती है तो  खचाखच भरने के बाद भी लोग ट्रेन के गेट पर लटकते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड बनाना था मकसद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि एयरफोर्स के एयर शो में 16 लाख लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया गया था। बताया जा रहा है कि मौके पर 15 लाख से ज्यादा लोग एकत्रित भी हो गए थे। सूत्रों के अनुसार इतनी अधिक संख्या में लोगों को जमा करने का मकसद  इस आयोजन को गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराना था। हालांकि इस बात पर अभी तक किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ