Budget 2026, Full List of Cheaper and Costlier Item: आगामी वित्त वर्ष के लिए संसद में बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश किया है। इस बजट में कई चीजें महंगी हुईं और कई चीजें सस्ती हुईं।
बजट में कैंसर दवाओं पर आयात शुल्क घटाया गया है। 7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती हुईं हैं। इसमें कैंसर और शुगर बीमारी भी शामिल हैं। इसके अलावा लेदर के जूते, मोबाइल की बैटरी भी सस्ती हुई हैं। वहीं शराब पीने वालों को झटका लगा है। बजट में शराब को महंगा किया गया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि निजी उपयोग के लिए आयातित वस्तुओं पर सीमा शुल्क संरचना को युक्तिसंगत बनाने के लिए निजी उपयोग के लिए आयातित सभी शुल्क योग्य वस्तुओं पर टैरिफ दर को 20% से घटाकर 10% किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Budget 2026 में AI पर सरकार का बड़ा दांव, किसानों महिलाओं और युवाओं मिलेगा फायदा
बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मरीजों, विशेषकर कैंसर से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए, 17 दवाओं पर बुनियादी सीमा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं। मैं 7 और दुर्लभ बीमारियों को भी इस श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव करती हूं। ताकि उनके उपचार में उपयोग होने वाली विशेष चिकित्सा उद्देश्यों के लिए दवाओं, औषधियों और खाद्य पदार्थों के व्यक्तिगत आयात पर आयात शुल्क से छूट दी जा सके।
यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: अगले 5 सालों में शुरू होंगे 20 नए जलमार्गों, 5 नेशनल वॉटरवे से होगी इसकी शुरुआत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रक्षा क्षेत्र की इकाइयों द्वारा रखरखाव, मरम्मत या समग्र आवश्यकताओं के लिए उपयोग किए जाने वाले विमान के पुर्जों के निर्माण हेतु आयातित कच्चे माल पर मूल सीमा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
4 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
4 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
6 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
7 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines