---विज्ञापन---

Delhi: विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का तोहफा, रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी

Cabinet Meeting: कैबिनेट ने देश में 85 केंद्रीय और 28 नवोदय नए स्कूलों को खोलने को मंजूरी दी है। ये मॉडल स्कूल होंगे जिन्हें 'पीएम श्री' योजना के तहत बनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

Cabinet Meeting: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज में रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर को मंजूरी दे दी। जानकारी के अनुसार करीब 26 किमी लंबे इस कॉरिडोर से दिल्ली-हरियाणा के लोगों को आवाजाही में काफी आसानी होगी।

इसके अलावा पीएम मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने देश में 85 केंद्रीय और 28 नवोदय नए स्कूलों को खोलने को भी अपनी मंजूरी दी है। कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में मीडिया में बयान देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए ‘पीएम श्री’ योजना को लाया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी स्कूलों को अन्य स्कूलों के लिए एक मॉडल की तरह बनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Fake ED अधिकारी का वीडियो वायरल, गुजरात के व्यापारी से ठग लिए 25 लाख

---विज्ञापन---

4 साल में पूरा होगा मेट्रो का चौथ फेज 

जानकारी के अनुसार रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर पर कुल 21 मेट्रो स्टेशन होंगे। यह कॉरिडोर दिल्ली और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी को पहले इम्प्रूव करेगा। बताया जा रहा है कि कॉरिडोर को मंजूरी की तारीख से 4 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें इस परियोजना में 6230 करोड़ रुपये की लागत का आंकलन किया गया है। चौथ फेज वर्तमान में रेड लाइन का एक्सटेंशन होगा। इसके सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे और इससे रिठाला, नरेला, बवाना और रोहिणी इलाके में रोजाना सफर करने वाले कई लाख लोगों को फायदा होगा।

शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाएगी

कैबिनेट बैठक के बाद बताया गया कि सभी नए केंद्रीय विद्यालयों की योजना के तहत सभी कक्षाओं में दो अतिरिक्त अनुभाग जोड़कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और शिक्षकों की  संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। इस परियोजना में 5872.08 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगी गुडन्यूज! इतनी बढ़ जाएगी बेसिक सैलरी

First published on: Dec 06, 2024 10:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola