बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर प्रियंका गांधी का बयान, अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर संज्ञान ले सरकार

Priyanka Gandhi Vadra on Hindu man lynching: बांग्लादेश में बंगाली हिंदू युवक दीपू दास की कथित ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पश्चिम बंगाल BJP के बाद अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दीपू दास की मौत के मामले को उठाया है. उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की.

priyanka gandhi

Priyanka Gandhi Vadra on Hindu man lynching: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत में सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर इस घटना को बेहद चिंताजनक बताया और अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, पहचान आदि के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है. भारत सरकार को पड़ोसी देश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का संज्ञान लेना चाहिए और बांग्लादेश सरकार के समक्ष उनकी सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाना चाहिए. इससे पहले पश्चिम बंगाल BJP ने भी बांग्लादेश के इस बंगाली हिंदू युवक की हत्या पर सवाल उठाया था. प्रियंका गांधी वाड्रा से पहले अशोक गहलोत ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन था दीपू चंद्र दास?

बांग्ला ट्रिब्यून समाचार पोर्टल के मुताबिक, 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास बांग्लादेश में ढाका से करीब सवा सौ किलोमीटर दूर मयमन सिंह शहर में एक कारखाने में काम करता था. कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ उसे घर से जबरन निकाल कर चौराहे पर ले गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया. जब यह कृत्य हुआ तो आसपास काफी लोग मौजूद थे जो उसका वीडियो बना रहे थे, किसी ने भी उस घटना को रोकने की पहल नहीं की. बंगलादेश पुलिस को एक भी सबूत न मिलने के कारण हत्या की एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाई है.

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख भी खामोश: इसी बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख Volker Turk ने बांग्लादेश में कट्टरपंथी हिंसा का शिकार हुए Dipu Das के लिए कुछ नहीं कहा, लेकिन बांग्लादेश के छात्र नेता Osman Hadi की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की. Turk ने सभी से शांति बनाए रखने और हिंसा से दूर रहने की अपील की. इसके अलावा अधिकारियों से Hadi की मौत की वजहों की तत्काल पड़ताल करने के निर्देश दिए. साथ ही, दोषियों की सज़ा सुनिश्चित करने को कहा.

विज्ञापन

बांग्लादेश में क्यों हो रही है हिंसा, आगजनी?

बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने जैसे ही शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे शरीफ उस्मान हादी के निधन की खबर सुनाई तो तुरंत बांग्लादेश की सड़कों पर कट्टरपंथी उतर आए. बीती रात इंक़लाब मंच के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को सिंगापुर में गोली मार दी गई थी. उसके बाद बांग्लादेश के अलग अलग शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें मिलती रहीं. शरीफ उस्मान हादी का शव ढाका हवाईअड्डे पर पहुंचेगा. Biman Air की फ्लाइट बीजी-585 शव को लेकर ढाका में उतरेगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ