नीतीश कुमार के खिलाफ महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दर्ज कराई FIR, हिजाब खींचने पर मचा बवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने नीतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

NITISH KUMAR (1)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने नीतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. बता दें कि मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट भी शेयर किया है.

विज्ञापन

X पर लिखे पोस्ट में उन्होंने कहा, बिहार के CM नीतीश कुमार के खिलाफ कोठी बाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने एक मुस्लिम महिला का नकाब जबरदस्ती हटाकर उसकी इज्जत का उल्लंघन किया है. उम्मीद है @JmuKmrPolice
इस उल्लंघन का संज्ञान लेगी.

विज्ञापन

इल्तिजा ने की हिजाब और नकाब की तरफदारी

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर नीतीश कुमार की काफी आलोचना हो रही है. साथ ही इल्तिजा ने हिजाब और नकाब की तरफदारी भी की है. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शिकायत की कॉपी भी लगाई है. अपनी शिकायत में इल्तिजा ने लिखा है, ‘डियर सर, मैं आपका ध्यान एक घृणास्पद घटना की तरफ खींचना चाहती हूं. इससे मुस्लिमों खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं को खासा कष्ट पहुंचा है.’ इसके बाद उन्होंने घटना का विवरण देते हुए लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम लोगों की मौजूदगी में युवा मुस्लिम डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींचने की कोशिश की. पीडीपी नेता ने आगे लिखा है कि यह इसलिए और भी शर्मनाक है क्योंकि इस वाकए के दौरान वहां मौजूद बिहार के डिप्टी सीएम आदि लोग हंस रहे थे.

गिरिराज सिंह पर भी भड़कीं इल्तिजा

वहीं, इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने गिरिराज सिंह की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा था. इल्तिजा मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस आदमी के गंदे मुंह को साफ करने के लिए सिर्फ फिनाइल ही काम आएगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ