Fake ED अधिकारी का वीडियो वायरल, गुजरात के व्यापारी से ठग लिए 25 लाख

Fake ED Raid Gujarat: गुजरात के गांधीधाम में ईडी अधिकारी बन कुछ लोगों ने व्यापारी से ठगी कर ली। इस फेक रेड का वीडियो सामने आ गया है।

Fake ED Raid Gujarat

व्यापारी से पूछताछ करता फेक ईडी अधिकारी।

Fake ED Raid Gujarat: आपने ‘स्पेशल 26’ फिल्म देखी होगी। जिसमें सीबीआई के फर्जी अधिकारी बन कुछ लोग बड़े व्यापारियों से पैसे ठग लेते थे। कुछ इसी तर्ज पर पिछले दिनों गुजरात के पूर्वी कच्छ इलाके में ठगी की गई। फेक अधिकारी 25 लाख का सोना-कैश लेकर चंपत हो गए। हालांकि पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ कर 12 ठगों को गिरफ्तार कर लिया। अब फेक ईडी अधिकारी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह व्यापारी से बातचीत करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

आईडी दिखाकर धमकाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि ईडी अधिकारी बनकर आया शख्स अपना आईडी दिखाता है। इसके बाद वह व्यापारी से कहता है कि अपने पैसे के बारे में साफ-साफ सब बता दो, वर्ना तुम्हें जेल भी हो सकती है। फिर व्यापारी कहता है कि उन्हें नहीं पता कि उनके पास कितना कैश है। इसके बाद फेक अधिकारी कहता है कि तुम्हें 15 मिनट का टाइम देता हूं, इस दौरान तुम्हारे साथ हमारा आदमी रहेगा। अगर तुम गलत जानकारी देते हो तो जेल जाना पड़ेगा। वीडियो में परिवार को एक साथ बैठे और घबराते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

डीआरआई ऑफिस में काम करने वाला निकला मास्टरमाइंड

बता दें कि ये फेक रेड गांधीधाम स्थित राधिका ज्वैलर्स और उनके घर पर की गई थी। ठग 25 लाख रुपये के सोने-चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए थे। उसके बाद ज्वैलरी शोरूम के मालिक ने गांधीधाम (डिविजन ए) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने टीमें बनाकर इनकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जो खुलासा किया, वह काफी चौंकाने वाला था क्योंकि गिरोह का मास्टरमाइंड डीआरआई ऑफिस में ट्रांसलेटर के तौर पर काम करने वाला निकला। इसका नाम शैलेंद्र देसाई है। वह ईडी अधिकारी बना था। इस गिरोह में कई स्थानीय लोग भी शामिल थे। जिन्हें इलाके की पूरी जानकारी थी। बताया जा रहा है कि ये गिरोह की पहली ही रेड थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने कराई परेड 

शुक्रवार को इन फेक ईडी अधिकारियों की कच्छ पुलिस ने परेड कराई। सभी आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया। गांधीधाम बाजार में उन्होंने अपराध कैसे किया गया, इसे दोहराया गया। पुलिस ने आरोपियों को भुज, गांधीधाम, अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस एक महिला समेत 12 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों को 11 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ