---विज्ञापन---

देश angle-right

उर्वशी रौतेला, युवराज-उथप्पा समेत कई सेलेब्स की संपत्ति जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

लिस्ट में कई सेलेब्स के नाम सामने आने पर केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है. 1xBet से जुड़े एक मामले ED ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजरा और नेहा शर्मा जैसे कई स्टार्स पर अस्थायी कुर्की की कर्रवाई की.

---विज्ञापन---

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेटिंग एप (सट्टेबाजी एप्लिकेशन) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश की कई सेलिब्रिटीज की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है. देश में सट्टेबाजी वाले ऐप्स बैन होने के बाद से ही प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही है. इस लिस्ट में कई सेलेब्स के नाम सामने आने पर केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है. 1xBet से जुड़े एक मामले ED ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजरा और नेहा शर्मा जैसे कई स्टार्स पर अस्थायी कुर्की की कर्रवाई की.

ED ने इन सेलेब्स की संपत्ति की जब्त

  1. युवराज सिंह: ₹2.5 करोड़
  2. रॉबिन उथप्पा: ₹8.26 लाख
  3. उर्वशी रौतेला: ₹2.02 करोड़ (मां के नाम रजिस्टर है एक्ट्रेस की ये प्रॉपर्टी)
  4. सोनू सूद: ₹1 करोड़
  5. मिमी चक्रवर्ती: ₹59 लाख
  6. अंकुश हजारे: ₹47.20 लाख
  7. नेहा शर्मा: ₹1.26 करोड़
  8. शिखर धवन: ₹4.55 करोड़
  9. सुरेश रैना: ₹6.64 करोड़

यह भी पढ़ें: भारत में 35% रेस्टोरेंट्स छोड़ना चाहते हैं फूड डिलीवरी ऐप, क्या अब घर बैठे नहीं मिलेगा खाना?

---विज्ञापन---

आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी


कथित अवैध बेटिंग ऐप्स की जांच के दायरे में आई यह कार्रवाई उन पर लगे गंभीर आरोपों से जुड़ी है, जिनमें निवेशकों और आम लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी और टैक्स चोरी जैसे मामले शामिल हैं. वहीं कंपनी का कहना है कि 1xBet एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकमेकर है, जो करीब 18 सालों से बेटिंग उद्योग में सक्रिय है. कंपनी के मुताबिक, उसके ग्राहक दुनिया भर में आयोजित हजारों स्पोर्ट्स इवेंट्स पर दांव लगाने की सुविधा पाते हैं. यह प्लेटफॉर्म 70 भाषाओं में उपलब्ध है.

एक दिन में ED ने जब्त की 7.93 करोड़ की संपत्ति


ईडी ने शुक्रवार को की गई कार्रवाई में 7.93 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं. इससे पहले एजेंसी शिखर धवन की 4.55 करोड़ और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है. इस तरह अब तक 1xBet केस में ईडी कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुका है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खिलाफ महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दर्ज कराई FIR, हिजाब खींचने पर मचा बवाल

First published on: Dec 19, 2025 05:59 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला ने India.com (ZEE Media), 'नवोदय टाइम्स' (पंजाब केसरी ग्रुप), 'ओपेरा न्यूज' और 'वनइंडिया' (डेली हंट) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करके अपनी व्यापक पत्रकारिता क्षमता का परिचय दिया। उनकी विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी अनुभव है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola