Jammu&Kashmir: सांबा सेक्टर में BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, घाटी में NIA की दूसरे दिन भी छापेमारी

BSF, Pakistani Intruder, Jammu&kashmir

Jammu&kashmir

Jammu&Kashmir: बार-बार मुंह की खाने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के सांबा इलाके में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। अभी घुसपैठिए की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, कश्मीर घाटी में एनआईए की छापेमारी जारी है। आतंकवादियों को मदद मुहैया कराने वालों को ढूंढा जा रहा है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने लगातार दूसरे दिन घुसपैठ को नाकाम किया है। बुधवार को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से तीन आतंकियों को पकड़ा था। ये तीनों खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाकर बुधवार की रात घुसपैठ करने की फिराक में थे।

विज्ञापन

रात पौने तीन बजे की वारदात

बीएसएफ के अनुसार, घुसपैठ की घटनाओं को लेकर पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय सेना अलर्ट मोड पर है। सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी के पास रात करीब पौने तीन बजे एक शख्स की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं। वह पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। जवानों ने उसे रोका, लेकिन वह फेंसिंग तार की बढ़ता रहा। जवाब में जवानों ने फायरिंग की, जिसमें घुसपैठिया मारा गया।

विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश जारी

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में कश्मीर घाटी में छापेमारी कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों के घरों में तलाशी ली जा रही है जो आतंकी संगठनों को रसद और अन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं। बुधवार को एनआईए ने घाटी में छापेमारी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ