हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात में युवक को बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाना पड़ा भारी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। वही राजस्थान में अब 50 की बजाय 41 जिले होंगे। रूस के राष्ट्रपति ने अजरबैजान विमान हादसे के लिए माफी है।

विज्ञापन

Live Updates

20:46 (IST) 29 Dec 2024

युवक को बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाना पड़ा भारी

गुजरात के मोरबी में युवक को बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाना भारी पड़ा। मोरबी सिटी ए डिवीजन पुलिस ने बाइक सवार मंजूर हुसैन अशरफुखान पठान को गुजरात पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। जहां उसने स्टंट किया था, उसी इलाके में आरोपी का जुलूस निकाला।

17:56 (IST) 29 Dec 2024

किसान संगठनों और सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर खाप पंचायतों का बड़ा फैसला

हरियाणा के हिसार में खाप पंचायतों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह निर्णय किसान संगठनों और सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर लिया गया है। एकता का आह्वान- यदि संयुक्त किसान मोर्चा और आंदोलन लड़ रहे मोर्चा एक होने के लिए बुलाते हैं तो खाप पंचायतों की 11 सदस्यीय समिति भाग लेगी। सरकार की पहल- यदि केंद्र सरकार जगजीत सिंह दिल्लेवाल की सेहत को लेकर किसानों के साथ बातचीत करने का निमंत्रण नहीं देती है तो जनवरी में मुजफ्फरनगर में देश की खापों की महा पंचायत होगी और कड़े फैसले लिए जाएंगे। एक मंच पर एकता- यदि किसान संगठन एक मंच पर नहीं आते हैं तो हरियाणा की खापें उनकी मदद के लिए आगे नहीं आएंगी।

17:00 (IST) 29 Dec 2024

सपा का प्रतिनिधिमंडल कल जाएगा संभल, माता प्रसाद पांडेय के साथ ये 5 सांसद रहेंगे शामिल

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को संभल जाएगा। मृतकों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। माता प्रसाद पांडेय के साथ लोकसभा और विधानसभा सदस्य सम्भल पहुंचेंगे। प्रतिनिधिमंडल में 5 सांसद हरेंद्र मालिक, रुचिवीरा, इक़रा हसन, जियाउर रहमान, नीरज मौर्या होंगे।

16:42 (IST) 29 Dec 2024

डॉ. मनमोहन के निधन के बाद भी झगड़े जारी रहना दुर्भाग्यपूर्ण : उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी झगड़े जारी रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

15:49 (IST) 29 Dec 2024

संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी

एडिशनल एसपी श्री चंद्र ने कहा कि संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाई जा रही है। पुलिस चौकी का नाम संभल के पौराणिक महत्व को देखते हुए सत्यव्रत पुलिस चौकी रखा जाएगा। इस चौकी में कंट्रोल रूम और पुलिस के साथ पारा मिलिट्री भी तैनात रहेगी।

15:47 (IST) 29 Dec 2024

प्रशांत किशोर का विरोध

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आए प्रशांत किशोर को विरोध का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थी प्रशांत किशोर के बुलाने पर यहां पहुंचे थे। प्रशांत किशोर छात्रों को यहां अनिश्चितकालीन धरने के लिए बोल रहे थे, जबकि छात्रों को एक धड़ा मार्च निकालने को कह रहा था। फिलहाल, अभ्यर्थियों के साथ प्रशांत किशोर गांधी मूर्ति के नीचे बैठे हैं।

15:19 (IST) 29 Dec 2024

हरदीप पुरी का कांग्रेस पर आरोप

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को लेकर विवाद पैदा करने और उनके लिए एक स्मारक बनाने का आरोप लगाया। पुरी ने एएनआई से कहा कि कोई विवाद नहीं है, लेकिन इसे बनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन और यहां तक ​​कि देश में भी अलग-थलग पड़ गई है। कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय में आने की अनुमति नहीं दी और उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में किया गया।

14:17 (IST) 29 Dec 2024

यमुनानगर लेडी लखा सिंह गोलीकांड में बड़ा एक्शन

हरियाणा में यमुनानगर जिले के लेडी लखा सिंह गोलीकांड में बड़ा एक्शन हुआ है। 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। एसपी ने जांच के बाद 15 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। खेडी लखा सिंह चौकी इंचार्ज सहित चौकी में तैनात सभी कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। एसपी ने माना कि जहां फायरिंग हुई, उससे 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। इसलिए पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
13:21 (IST) 29 Dec 2024

गुजरात के कच्छ में 3.2 तीव्रता का भूकंप

गुजरात के कच्छ में रविवार सुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई। इससे पहले 7 दिसंबर को इतनी ही तीव्रता वाला भूकंप आया था। गांधीनगर के ISR ने कहा कि भूकंप सुबह 10.06 बजे आया, जिसका केंद्र भचाऊ से 18 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में मिला। 23 दिसंबर को कच्छ में ही 3.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। वहीं आज आए भूकंप से किसी तरह से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

12:48 (IST) 29 Dec 2024

गुजरात में गैस लीक से 4 लोगों की मौत

गुजरात में भरूच जिले के एक केमिकल प्लांट में रविवार सुबह गैस लीक हुई, जिससे दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) के सीएमएस प्लांट में वॉल्व लीकेज के कारण हुआ। हादसे का शिकार हुए मजदूरों को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

12:13 (IST) 29 Dec 2024

प्रशांत किशोर गांधी मैदान में लगाएंगे छात्र संसद

बीपीएससी 70 की परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन मे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को पटना के गांधी मैदान मे गांधी प्रतिमा के पास छात्र संसद लगाने की घोषणा की थी। इसको लेकर बड़ी संख्या मे अभ्यर्थी गांधी मैदान मे जमा हो रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने इस एरिया को प्रतिबंधित घोषित किया हुआ है। बड़ी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है। जो छात्रों को यहां जमा होने से रोक रहे है। हालांकि अभी तक प्रशांत किशोर यहां नहीं पहुंचे हैं, लेकिन छात्र जुटे हुए हैं।

11:35 (IST) 29 Dec 2024

नवीं मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तैयारी

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट की पहली लैंडिग की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह लैंडिग आज दोपहर 12 बजे होगी। एयरपोर्ट के उत्तरी गेट साइट पर यह लैंडिग करवाई जाएगी।

10:53 (IST) 29 Dec 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिजन से मिलेंगे और कुछ बड़े नेताओं से भी उनकी मुलाकात होने की संभावना है। हेल्थ चेकअप के लिए भी वे दिल्ली जा रहे हैं। कल देर शाम उनके पटना लौटने की चर्चा है।

10:35 (IST) 29 Dec 2024

जग्गू भगवानपुरिया के 5 साथी गिरफ्तार

पंजाब में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 5 साथी गिरफ्तार किए गए हैं। तरनतारन में पुलिस ने पांचों को दबोचा। आरोपियों से अमेरिकी मेड पिस्तौल सहित 4 हथियार बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों में एक वेपन 9 एमएम अमेरिकी मेड है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने टारगेट किलिंग करनी थी।
09:43 (IST) 29 Dec 2024

अमेठी में सैर करने निकले शख्स को कुचला

उत्तर प्रदेश के अमेठी में वाहन ने सैर करने निकले शख्स को कुचला दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा आज सुबह घने कोहरे के कारण हुआ। मृतक की पहचान ज्ञान प्रकाश जायसवाल (62) के रूप में हुई। हादसा धम्मौर रोड पर बाईपास ओवरब्रिज के पास हुआ।
09:03 (IST) 29 Dec 2024

सरवन सिंह पंधेर सरकार पर भड़के

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने सरकार पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जो सिनेरियो पूरे देश के बीच प्रचार माध्यम से बनाया जा रहा है, उसमें यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि सुप्रीम कोर्ट वर्सेस किसान चल रहा है। यह केंद्र सरकार की सोची समझी साजिश है।

08:14 (IST) 29 Dec 2024

PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह ‘मन की बात’ का 117वां संस्करण होगा। सुबह 11 बजे वे देशवासियों से बात करेंगे। इससे पहले 24 नवंबर को प्रधानमंत्री ने मन की बात के 116वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया था।

07:46 (IST) 29 Dec 2024

MP में बोरवेल में गिरा 10 साल का बच्चा

MP के गुना जिले के राघौगढ़ में 139 फीट गहरे बोरवेल में 10 साल का बच्चा गया गया। पुलिस की ओर से बचाव अभियान जारी है। हादसा शनिवार शाम को हुआ। गुना के कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की। लड़के को ऑक्सीजन दी जा रही है। टीमें बचाव अभियान में लगी हैं। लड़का लगभग 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। लड़के को बचाने के लिए समानांतर 22 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है।

06:22 (IST) 29 Dec 2024

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट लेट

मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 16 घंटे लेट हो गई और फिर वह कैंसिल कर दी गई। इससे यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गए। तकनीकी समस्याओं के कारण इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में देरी हो गई। मूल रूप से फ्लाइट सुबह 6.55 बजे रवाना होने वाली इस उड़ान को कई बार स्थगित किया गया, जिसके बाद अंततः इसे रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों में गुस्सा भड़क गया।

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पाकिस्तान में उत्तर पश्चिम जोन में आत्मघाती कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस डेल हैडन की कार्बन-मोनो-ऑक्साइड के रिसाव से मौत हो गई। MP के राघौगढ़ में 10 साल का बच्चा 139 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर मन की बात करेंगे। यह 117वां और इस साल का आखिरी एपिसोड होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। महाकुंभ 2025 के लिए उत्तर मध्य रेलवे जोन 13000 से अधिक ट्रेनें दौड़ाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola