BJP ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

Breaking News LIVE: नमस्कार! आज 26 मार्च दिन मंगलवार है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता आज पीएम आवास का घेराव करेंगे। इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी कर दी है। इसके साथ ही देश और दुनिया की तमाम खबरों पर भी हमारी नजरे बनीं रहेंगी। बने रहिए न्यूज 24 के साथ…

News24 Breaking News LIVE Updates

देश-दुनिया की घटनाओं के पल-पल के अपडेट्स

Breaking News LIVE: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यूपी में माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई , जिसके बाद उसे हालत गंभीर में बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। बिहार में होली आज मनाई जा रही है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की ढोल बजाते हुए वीडियो सामने आए हैं। इसके साथ ही देश और दुनिया की अन्य खबरों के लिए बने रहिए NEWS 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की लिस्ट

देश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इसी क्रम में भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

https://twitter.com/ANI/status/1772661856164811215

कंगना रनौत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बारे में जानकारी शेयर की।

सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वह पिछले 21 दिन से लद्दाख को राज्य का दर्जा दिए जाने और उसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे।

के.कविता को तिहाड़ जेल में मिला बैरक नंबर 6

BRS नेता के.कविता मंगलवार शाम तिहाड़ जेल पहुंच गई हैं। उन्हें बैरक नंबर 6 में रखा गया है। बता दें शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुबह दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रवनीत सिंह पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं और लुधियाना से सांसद हैं।

पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार रेखा पात्रा से फोन पर बात की। बता दें रेखा संदेशखाली मामले में पीड़िता है।

खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 6 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला हुआ है। जिसमें अब तक 6 चीनी नागरिकों की मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने चीनी नागरिक की कार में टक्कर मार दी, जिससे कार खाई में जा गिरी थी।

पीएम मोदी करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी पहली रैली मेरठ में आरएलडी नेता जयंत चौधरी के साथ होगी।

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर कल हाई कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कस्टडी के खिलाफ कल हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका को लिस्ट किया है। उनकी याचिका पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच सुनवाई करेगी।

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र कल

27 मार्च को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इस विशेष सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य सचिव से दिल्ली के अस्पतालों और मुहोल्ला क्लिनिकों दवाइयों और टेस्ट की स्थिति बताने को कहा है।

दिल्ली पहुंचीं कंगना रनौत

बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत दिल्ली पहुंच गई हैं। वे बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगी। बीजेपी ने हिमाचल की मंडी सीट से कंगना रनौत को प्रत्याशी बनाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1772552278156657114

मेरठ से चुनाव को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं: अरुण गोविल

यूपी की मेरठ से बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा कि मैं रोमांचित हूं कि मैं मेरठ से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मेरा जन्म और पालन-पोषण वहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं आज मेरठ जाऊंगा।

https://twitter.com/ANI/status/1772546347301761164

मौजूदा मुख्यमंत्री का हिरासत में होना अच्छा नहीं है: उमर अब्दुल्ला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार वास्तव में ईडी की हिरासत में है। वह एक मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। इससे पहले, जब झारखंड के सीएम को ईडी ने गिरफ्तार किया था, तो उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है। वह वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और वे वहां से आदेश जारी कर रहे हैं। लोकतंत्र के लिए और इस देश के लिए, एक मौजूदा मुख्यमंत्री की इस तरह हिरासत में रहना अच्छा नहीं है, लेकिन यह हो रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1772549009732702661

अरविंद केजरीवाल के आदेशों पर ईडी ने उठाए सवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेशों पर ईडी ने सवाल उठाए हैं। ईडी का कहना है कि हमने केजरीवाल से कोई हस्ताक्षर नहीं करवाए हैं। पूरे मामले की जांच होगी। जालसाजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हिरासत में सरकारी फाइलों पर रोक है।

शरद पवार गुट के संसदीय बोर्ड की 27 मार्च को होगी बैठक

एनसीपी-एससीपी नेता और प्रवक्ता महेश तापसे ने बताया कि शरद पवार गुट की संसदीय बोर्ड की बैठक 27 मार्च को होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे मुंबई में होगी। पार्टी प्रमुख शरद पवार बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बीआरएस एमएलसी के. कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक अप्रैल को अंतरिम जमानत पर सुनवाई होगी। कविता को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में हिरासत में लिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1772527925247586467

बीजेपी ने 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

बीजेपी ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें गुजरात की 5, हिमाचल प्रदेश की 6, कर्नाटक की एक और पश्चिम बंगाल की 2 सीटें शामिल हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1772523703466705087

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, बागी कांग्रेसियों को मिला टिकट

बीजेपी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 9 नाम शामिल हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1772524245018374467

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने की पानी की बौछारें

दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सचिवालय की ओर विरोध मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें कीं।

https://twitter.com/ANI/status/1772524521695649959

कविता की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए ED ने समय मांगा

बीआरएस एमएलसी के. कविता की ज़मानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए ED ने समय मांगा है। कविता के वकील ने कहा कि कविता की ज़मानत याचिका पर कोर्ट को सुनवाई करनी चाहिए। उनके बेटे की परीक्षा शुरू हो रही है। वह अभी नाबालिग है। कविता के वकील ने कहा कि बेटे की परीक्षा के आधार पर अंतरिम जमानत पर कोर्ट को सुनवाई करनी चाहिए। भले नियामित ज़मानत पर बाद में सुनवाई करे। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने कविता की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा।

बिहार में होली के रंग में रंगे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

बिहार में आज होली मनाई जा रही है। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर बधाई देते हुए नजर आए। वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की ढोल बजाते हुए वीडियो सामने आया है।

होली के रंग में रंगा बिहार, ढोल बजाते नजर आए डिप्टी CM विजय सिन्हा; देखें वीडियो

भोपाल में तीन बेटियों के साथ फंदे पर लटकी मिली महिला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गुनगा थाना क्षेत्र के रोंडिया गांव में तीन बेटियों के साथ महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली। महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी को भोपाल रेफर किया गया है। मामला संदिग्ध है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया नामांकन

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी सांसद नकुलनाथ ने मंगलवार सुबह लगभग 11:20 पर स्थानीय जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद अलका नाथ और नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ मौजूद रहीं। इसके पहले सुबह ही उनके गृह निवास शिकारपुर में हनुमान मंदिर में पूरे परिवार ने पूजा अर्चना की। नामांकन दाखिल करने के बाद नकुलनाथ और कमलनाथ मानसरोवर कांप्लेक्स के पास स्थित सभा स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

विजयवाड़ा में तेल गोदाम में लगी भीषण आग, वीडियो आया सामने

आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। विजयवाड़ा जिले में एक तेल टैंकर गोदाम में आग लग गई, जिससे आसमान पर धुएं के बादल छा गए हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1772507197915726021

केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने उपराज्यपाल से की शिकायत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से एक और आदेश जारी किया है, जिसके बाद सियासी पारा हाई हो गया है। बीजेपी ने उपराज्यपाल से शिकायत कर सवाल किया है कि केजरीवाल ईडी की हिरासत से कैसे निर्देश रहे हैं। बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल के आदेश गैर कानून है। इस पूरे मामले की जांच हो। बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकारी लेटर पैड का दुरुपयोग कर रहे हैं।

हम पंजाब की सभी 13 सीटों पर अपने दम पर चुुनाव लड़ेंगे: मनजिंदर सिंह सिरसा

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में सीट बंटवारे पर कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि हम सभी 13 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के लोगों से सीधे संपर्क में रहना चाहते हैं। हमें यकीन है कि पीएम मोदी पंजाब में भी जीतेंगे।

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में अकाली दल से नहीं बन पाई बात, भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

https://twitter.com/ANI/status/1772500288609350125

कंगना रनौत से माफी मांगे सुप्रिया श्रीनेत: महिला आयोग

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कंगना रनौत पर कहा कि एक ही नेता नहीं, बल्कि दो-दो नेता ट्विटर पर एक ही बात कह रहे हैं और बाद में इस बात से इनकार कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट किया है। उन्हें कंगना से माफ़ी मांगनी चाहिए। रेखा शर्मा ने कहा कि ये अपनी पार्टी के बड़े नेता हैं। इन दोनों से बेहतर आचरण की उम्मीद है। मुझे आशा है कि सोनिया गांधी इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। कंगना का जवाब बेहद गरिमापूर्ण है। उन्होंने गरिमा के साथ अपना पक्ष रखा।

https://twitter.com/ANI/status/1772496334697730487

कंगना रनौत मामले को महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है: रेखा शर्मा

हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट पर NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला दूसरी महिला के खिलाफ ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। एनसीडब्ल्यू ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी और नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग को लिखा है।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी

बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन पर बात नहीं बन पाई है। इसलिए बीजेपी अब पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले, ये अटकलें थीं कि बीजेपी और अकाली एक साथ आकर चुनाव लड़ सकते हैं।

AAP प्रदर्शनकारियों को 5 मिनट में पटेल चौक मेट्रो स्टेशन क्षेत्र को खाली करने का निर्देश

दिल्ली पुलिस ने AAP प्रदर्शनकारियों के लिए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर घोषणा की। पुलिस ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है। इसलिए 5 मिनट के भीतर क्षेत्र को खाली कर दिया जाना चाहिए। बता दें कि शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP के पीएम आवास 'घेराव' के विरोध को देखते हुए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1772489403820134521

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में खेली होली

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी होली के रंग से सराबोर दिखाई दिए। उन्होंने गोरखपुर में मंगलवार को जमकर होली खेली और लोगों के ऊपर रंग-गुलाल उड़ाए। देखें वीडियो...

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1772484379115217141

धार के भोजशाला परिसर में लोगों ने की पूजा

मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला परिसर में लोगों ने पूजा की। साल 2003 में एक व्यवस्था के अनुसार, हिंदू मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक परिसर में पूजा करते हैं, जबकि मुस्लिम शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज अदा करते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1772484962379350063

जेल में भी दिल्ली के लोगों के बारे में सोच रहे अरविंद केजरीवाल: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि ईडी की हिरासत से भी सीएम अरविंद केजरीवाल को इस बात की चिंता है कि उनके जेल जाने से दिल्ली की जनता को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली है कि लोगों को मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले परीक्षणों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुझे इसके समाधान के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है। भारद्वारज ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि आपके मुख्यमंत्री भले ही जेल में हैं, लेकिन वे सिर्फ आपके बारे में सोच रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1772486191071305947

पटेल चौक और केंद्रीय सच‍िवालय मेट्रो स्‍टेशन बंद

द‍िल्‍ली में आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते पटेल चौक मेट्रो स्‍टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सच‍िवालय मेट्रो स्‍टेशन के गेट नंबर 5 से एंट्री-एग्‍ज‍िट बंद कर दी गई है।

अरविंद केजरीवाल ने जेल से स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से एक और आदेश जारी किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में गरीबों को मुफ्त में दवाइयां उपलब्ध कराएं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि मुफ्त में टेस्ट न होने से गरीबों को परेशान होना पड़ रहा है।

सनातन धर्म 'वसुधैव कुटुंबकम' में विश्वास करता है: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले कई दिनों से देशभर के सनातन धर्म के अनुयायी होली जैसे त्योहार के माध्यम से अपनी 1000 वर्षों की विरासत को आनंद और उत्साह की नई ऊंचाई पर ले जाकर इस त्योहार में भाग ले रहे हैं। वे अपनी विरासत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म 'वसुधैव कुटुंबकम' में विश्वास करता है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1772482537694130627

उद्धव गुट के नेता अनिल देसाई के करीबी दिनेश भोभाटे को ED का समन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना उद्धव गुट के नेता अनिल देसाई के करीबी दिनेश भोभाटे को समन जारी कर इस सप्ताह पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया। भोभाटे पर पिछले साल दिसंबर में सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया, ज‍िसके बाद इस मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया और अब पूछताछ के लिए बुलाया है। खास बात यह है कि अनिल देसाई को शिवसेना उद्धव गुट से दक्षिण मध्य मुंबई से लोकसभा का उम्मीदवार घोषित किया जाने वाला है।

नारी-मातृशक्ति का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है: जयराम ठाकुर

मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की आपत्तिजनक पोस्ट पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की दिशा में काम कर रही है। नारी-मातृशक्ति का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि पूरा मंडी और हिमाचल प्रदेश गुस्से में है। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1772476936058556766

मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

बांदा जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को पेट दर्द की शिकायत के बाद आज सुबह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल का कहना है कि उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

मुख्तार अंसारी को क्या जेल में दिया जा रहा था जहर? भाई ने जताई हत्या की आशंका

https://twitter.com/ANI/status/1772478477880476001

AAP के विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को किया गया तैनात

दिल्ली में आज AAP के पीएम आवास 'घेराव' प्रदर्शन पर डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा कि हमने पीएम आवास और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की है। दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर चढ़ने/उतरने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। आज नई दिल्ली क्षेत्र में 50 गश्ती वाहन मौजूद हैं।

दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी पीएम आवास का 'घेराव' करेगी। इसे देखते हुए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1772460339596026248

महाराष्ट्र के ठाणे में 23 लाख रुपये की फिरौती न देने पर 9 साल के लड़के की हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे में 23 लाख रुपये की फिरौती न देने पर 9 साल के लड़के की हत्या करने का मामला सामने आया है। बदलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बदलापुर के गोरेगांव में शाम की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकलते ही लड़के का अपहरण कर लिया गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच अपहरणकर्ता ने लड़के के पिता को फोन कर कहा कि अगर अपने बेटे को जिंदा चाहते हो तो बदले में 23 लाख रुपये दो। इसके बाद कॉल करने वाले का फोन बंद हो गया।

अडानी पोर्ट्स ने गोपालपुर पोर्ट लिमिटेड का किया अधिग्रहण

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने ओडिशा के गोपालपुर पोर्ट लिमिटेड (GPL) का 3,080 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है। यह जानकारी कंपनी ने दी है।

गुजरात में गोमती तालाब में डूबने से तीन छात्रों की मौत

गुजरात के खेड़ा जिले में वडताल स्थित गोमती तालाब में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। नडियाद अग्निशमन विभाग की टीम ने तालाब में डूबे छात्रों के शव को बाहर निकाला। तीनों छात्र 12 छात्रों के एक ग्रुप के साथ यहां आए थे। बताया जाता है कि पांच छात्र नहाने के दौरान तालाब में डूबने लगे, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने दो छात्रों को बचा लिया, जबकि तीन की मौत हो गई।

DMRC ने इन मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का दिया आदेश

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, सुरक्षा कारणों की वजह से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्थान का एंट्री/ एग्जिट, पटेल चौका मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 3, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 5 अगली नोटिस तक बंद रहेगा।

https://twitter.com/officialdmrc/status/1772469627479597076?s=48&t=gFUrxwNyePn1QDjBV9tbQQ

AAP ने प्रोटेस्ट की नहीं ली परमिशन

आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रोटेस्ट के लिए कोई भी परमिशन नहीं ली है। यानी परमिशन अप्लाई ही नहीं किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने AAP को कोई परमीशन नहीं दिया है। एतिहात के तौर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पूरे इलाके में धारा 144 लगाई गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ