बिहार में होली के रंग में रंगे लोग, ढोल बजाते नजर आए डिप्टी CM विजय सिन्हा; देखें वीडियो

Bihar Holi 2024: आज बिहार में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी होली के रंग में रंगे नजर आए। वे ढोल बजाते हुए दिखाई दिखाई दिए। देखें तस्वीरें और वीडियो…

Bihar Holi 2024 celebrations

Bihar Holi 2024: बिहार में आज मनाई जा रही होली

विज्ञापन

Holi 2024 Celebration In Bihar: बिहार में आज रंगों का पर्व होली मनाई जा रही है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद हैं। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि बिहार में आज होली क्यों मनाई जा रही है…

बिहार में दो दिन रहेगी छुट्टी

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार में 26 और 27 मार्च को होली की छुट्टी दी गई है। हालांकि, कुछ राज्यों में 25 मार्च को छुट्टी दी गई थी। बता दें कि 25 मार्च को पूर्णिमा थी, जिसमें होली खेलने की परंपरा नहीं है। यही वजह है कि यहां 26 और 27 मार्च को होली की छुट्टी दी गई है।

विज्ञापन

लोगों में होली को लेकर जमकर उत्साह

बता दें कि होली को लेकर लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग डांस करते और फाग गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं। कहीं पर तो लोग सड़क पर आकर एक दूसरे के ऊपर पिचकारी से रंग डालते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ढोल मजीरे के साथ फाग गाते हुए नजर आए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

होली का खुमार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर भी छाया हुआ नजर आया। वे राजधानी पटना में ढोल बजाते हुए फाग गाते नजर आए।

विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा ने लोगों को दी होली की शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली का यह त्योहार प्रकृति से जुड़कर, प्रकृति के सभी रंगों में घुलने का अवसर प्रदान करता है। अपने मन के विकारों का परित्याग कर आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण कायम रहे।

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली

पटना में लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली मनाई। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी। तेजप्रताप मीडिया से बातचीत के दौरान राजनीतिक सवालों से बचते दिखाई दिए। हालांकि, उन्होंने जरूर कहा कि वो चाहते हैं कि बिहार के युवाओं को रोजगार मिले।

विज्ञापन

आयरलैंड में मनाई गई होली

बिहार झारखंड एसोसिएशन (बीजेएआई आयरलैंड) के लोगों ने आयरलैंड होली मनाई। उन्होंने इस दौरान एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ