---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में अकाली दल से नहीं बन पाई बात, भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

Punjab Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में भाजपा और अकाली दल का गठबंधन नहीं होगा। इस स्थिति में भाजपा ने पंजाब में बिना किसी गठबंधन के अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

---विज्ञापन---

Punjab Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी। अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यह जानकारी देते हुए राज्य में पार्टी की स्थिति स्पष्ट की है।

---विज्ञापन---

हालांकि, दोनों के बीच गठबंधन नहीं हो पाने के आसार पहले से ही दिखने लगे थे। गठबंधन को लेकर अकाली दल ने जो प्रस्ताव तैयार किया था उसकी कई बातों पर भाजपा ने सख्त आपत्ति जताई थी। इसे लेकर कुछ दिन पहले ही दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत भी रुक गई थी।

क्यों बंद हुआ गठबंधन का रास्ता

अकाली दल की कोर कमेटी की ओर से लाए गए प्रस्ताव से भाजपा को दिक्कत थी। इसमें एनएसए खत्म करने, फिरोजपुर और अटारी बॉर्डर खोलने को कहा गया था। लेकिन भाजपा ने इससे साफ इनकार कर दिया था। ये दोनों ही मांगें राष्ट्रवाद से जुड़ी हैं और राष्ट्रवाद भाजपा का सबसे अहम हथियार है।

---विज्ञापन---

प्रत्याशी तय करने में जुटी भाजपा

पंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं। अब गठबंधन का रास्ता बंद होने के बाद भाजपा सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए तैयारी में जुट गई है। पंजाब भाजपा के सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र रैना कह चुके हैं कि भाजपा अपना एजेंडा राष्ट्रीय स्तर पर बनाती है। हम राष्ट्रवाद के साथ समझौता नहीं कर सकते।

First published on: Mar 26, 2024 11:07 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola