कश्मीर: खोखले देवदार के पेड़ से मिला हथियारों का जखीला, सेना अलर्ट

Aaj ki taza khabar: दिल्ली में आज विधानसभा की 70 सीटों को लेकर वोटिंग हो रही है। वहीं पीएम मोदी आज प्रयागराज के महाकुंभ में आएंगे। जहां वे त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे। ऐसे ही देशभर की बड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates

Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज 5 फरवरी बुधवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वोटिंग हो रही है। राजधानी की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। निर्दलीय समेत विभिन्न पार्टियों के 699 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। पीएम मोदी आज प्रयागराज महाकुंभ में जाएंगे। यहां त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे। कल की बड़ी खबरों में एक खबर बजट सत्र से जुड़ी रही। पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के प्रश्नों के जवाब दिए। ऐसे ही देशभर की बड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

कश्मीर: खोखले देवदार के पेड़ से मिला हथियारों का जखीला, सेना अलर्ट

सेना ने उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के उरी सेक्टर के अंगनपथरी वन क्षेत्र में एक खोखले देवदार के पेड़ से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। जानकारी के अनुसार पेड़ के अंदर से कंबल में लिपटे 3 एके-47 राइफलें, 11 एके मैगजीन 11, 292 एके राउंड, 1 यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर), 9 यूबीजीएल ग्रेनेड और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।

Delhi Election: कमल खिलेगा...'यहां भाजपा की सरकार बन रही है', एग्जिट पोल पर बोल प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एग्जिट पोल पर कहा कि मैं सबसे पहले तो दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा...यहां भाजपा की सरकार बन रही है...हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे।

UP: सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक, बढ़ाया जा सकता है गन्ने का समर्थन मूल्य

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर आज शाम कैबिनेट की बैठक होगी। 5 कालिदास रोड स्थिति सीएम आवास पर मंत्रियों के पहुंचना का सिलसिला शुरू हो गया है। अनुमान है कि बैठक में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा आबकारी नीति में संशोधन प्रस्ताव लाया जाएगा।

Jharkhand: नमो बुक बैंक में 3.60 लाख किताबें इकट्ठा, 80000 छात्रों ने उठाया लाभ

रांची में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि राज्य में नमो बुक बैंक ने अभी तक 360000 किताबें इकट्ठी की है। पूरे झारखंड से लगभग 80 हज़ार छात्र हमारे यहां से किताबें लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि इस इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी में सभी छात्र बिना किसी शुल्क के कोई भी किताब ले सकते हैं। हमारा लक्ष्य साफ है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है।

कुलगाम में आतंकी हमला, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने जताई चिंता, घायलों के परिवार से की मुलाकात

एकजुटता और समर्थन दिखाते हुए, जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, विधायक दल के नेता सुनील शर्मा और पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ, कुलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में घायल दो महिलाओं का हालचाल लेने श्रीनगर के बादामी बाग में सेना के अस्पताल गए। बता दें इस हमले में सेवानिवृत्त सैनिक मंजूर वागे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और भतीजी घायल हुईं हैं।

वक्फ संशोधन विधेयक पर क्या बोले गुलाम नबी आजाद

जम्मू में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा, वक्फ विधेयक उन लोगों की इच्छा के अनुसार होना चाहिए जिनका वक्फ है, न कि उनके खिलाफ।

असम के सीएम नवनिर्मित टर्मिनल का उद्घाटन किया

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नव पुनर्निर्मित टर्मिनल का उद्घाटन किया।

एमपी मे मेधावी विद्यार्थियों को 7900 स्कूटी वितरित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के स्कूल स्तर पर मेरिट सूची में शामिल सरकारी स्कूलों के 7,900 मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क ई-स्कूटी वितरित की।

सपा के पूर्व विधायक सुल्तान वेग पर मामला दर्ज

यूपी के बरेली में सपा के पूर्व विधायक सुल्तान वेग पर मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया था। सुल्तान वेग ने कहा था योगी ने कुंभ को श्मशान बना दिया।

हर नागरिक मताधिकार का प्रयोग करे- कपिल सिब्बल

वोट डालने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, संदेश बहुत सीधा है कि इस देश के हर नागरिक को आकर वोट देना चाहिए। क्योंकि अगर आप किसी समुदाय में रहते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करने के लिए भागीदारी करनी चाहिए कि जिस व्यक्ति या पार्टी को आप वोट दे रहे हैं, वह समुदाय की सेवा करे। अगर आप वोट नहीं देते हैं, तो आप सरकार को दोष नहीं दे सकते। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे। मैंने किसी को कहते सुना - विकसित भारत के लिए वोट करें। मुझे लगता है कि भारत तभी विकसित होगा जब वह शिक्षित होगा। भारत अभी शिक्षित भी नहीं है।

सराय काले खां के पास जंगपुरा से आप पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की।

Noida में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने खाली कराए स्कूल

यूपी के नोएडा में बुधवार सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बच्चों को घर भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्टेप बाय स्टेप स्कूल, हेरिटेज और मयूर स्कूल को धमकी भरा मैसेज ई-मेल के जरिए भेजा गया।

महाराष्ट्र में बिल्डर के बेटे का अपहरण, बदमाशों ने 2 करोड़ की फिरौती मांगी

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बदमाशों ने बिल्डर के 7 साल के बेटे का अपहरण कर लिया। घटना मंगलवार रात 9 बजे की है। बदमाशों ने बिल्डर से 2 करोड़ की फिरौती की मांग की है।

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीय आज पहुंचेगे अमृतसर

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर अमेरिका का विमान दोपहर में करीब 1 बजे अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होगा। अभी तक इस विमान में 104 भारतीयों के होने की पुष्टि हुई है।

कोलकाता के सिविल कोर्ट में गोली लगने से जज के गार्ड की मौत

कोलकाता सिटी सिविल कोर्ट के जज से गार्ड के माथे पर गोली लगी थी और वे कुर्सी पर बैठे थे। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल घटना से जुड़ी टीम मौके पर हैं।

दिल्ली की जनता निकल रही है और वोट कर रही है- मनोज तिवारी

DelhiElections2025 पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, उन्होंने (आप) 3 कार्यकाल पूरे कर लिए हैं और उसके बाद भी दिल्ली में समस्याएं ही समस्याएं हैं, नेता भ्रष्ट हो गए हैं, बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी गई, गरीबों को इलाज नहीं मिला, बच्चे 9वीं और 11वीं में फेल हो गए, लोगों के सारे सपने यमुना जी में डूब गए। उन्हें गंदा पानी, हवा मिली है। अब हम इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज हम इसे बदल देंगे। इसी भावना के साथ दिल्ली की जनता निकल रही है और वोट कर रही है।

दौसा में कुंभ से लौट रही स्लीपर बस पलटी, 2 की मौत, 14 घायल

प्रयागराज महाकुंभ से राजस्थान के हनुमानगढ़ लौट रही स्लीपर बस जयपुर-आगरा हाईवे पर पलट गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। हादसा दौसा के बालाहेड़ इलाके में हुआ।

बड़ौत में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

हादसे में घायल मृतका कमलेश जैन के पति सुरेश जैन की अस्पताल मे मौत हो गई। मचान हादसे के बाद सुरेश जैन का मेरठ के हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा था। वहीं मृतकों और घायलों को मुआवजा नहीं दिए जाने से जैन समाज नाराज है। बड़ौत के मानस्तंभ परिसर में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू महोत्सव मचान ढहने से यह हादसा हुआ था, जिसमें करीब 80 जैन अनुयायी घायल हो गए थे।

केजरीवाल के पैरों तले की जमीन खिसक रही- भाजपा

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, केजरीवाल के पैरों तले की जमीन खिसक रही है। उन्हें अपनी हार दिखाई दे रही है। इसलिए, यह उनकी पुरानी चाल है कि वे हमेशा अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं और झूठे आरोप लगाते हैं जो अतार्किक और निराधार है। अगर उन्हें कोई शिकायत है तो चुनाव आयोग को फैसला लेने दें, क्योंकि वे पहले ही उन्हें लिख चुके हैं। लेकिन दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल झूठे हैं।

सांसद अवधेश प्रसाद ने की पूजा-अर्चना

अयोध्या में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने आवास पर प्रार्थना करते हुए। समाजवादी पार्टी ने अजीत प्रसाद और भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ