भाजपा में कैसे चुना जाता है सीएम? वसुंधरा-शिवराज और रमन की नई भूमिका पर यह बोले जेपी नड्डा

BJP President JP Nadda: बीजेपी प्रेसिडेंट जेपी नड्डा ने बुधवार को कहा कि हमारी पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार पार्टी इस्तेमाल करती है।

BJP President JP Nadda Reveal How Select CM

BJP President JP Nadda Reveal How Select CM

BJP President JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी ने एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नई लीडरशिप तैयार करने के लिए सीएम पद के लिए नए चेहरे घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह और रमन सिंह को उनके स्थान और योग्यता के अनुसार नई भूमिकाएं देगी।

विज्ञापन

एजेंडा आजतक 2023 में आए जेपी नड्डा ने कहा कि तीनों राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को उनका हक दिया जाएगा। पार्टी में हर किसी को उसका हक दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता का उपयोग करना नहीं छोड़ती। यह सवाल पूछने पर कि क्या तीनों में से किसी ने उनके हटाने पर विरोध नहीं किया तो नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी में बैठ जाओ जैसी भाषा का उपयोग नहीं होता है। यहां कोई किसी को आदेश नहीं देता है। हां मैंने उनसे यह कहा कि आपने पार्टी में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान दिया है अब हम एक नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। हमें इसमें आपके समर्थन की आवश्यकता है।

विज्ञापन

भाजपा में ऐसे चुना जाता है सीएम

सीएम चयन की प्रकिया से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव की तारीखें घोषित हुईं उसके बाद से हमने यह देखना शुरू कर दिया कि हमारा नेता कौन होगा, विपक्ष या सत्ता के लिए कौन ठीक होगा? यह सब कुछ एक प्रकिया के अनुसार हम करना शुरू कर देते हैं। यह एक सतत प्रकिया है। चुनाव जीतने के बाद इस प्रकिया को और तेज कर दिया गया। यही प्रकिया केबिनेट चयन के दौरान भी अपनाई जाती है।

विज्ञापन

कार्यकर्तााओं पर नजर रखते हैं

जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं पर गहनता से नजर रखी जाती है। हम लगातार उनकी गतिविधियों और प्रक्रियाओं पर नजर रखते हैं। हमारे पास एक विशाल डेटा बैंक है जिसका हम समय-समय पर अध्ययन करते हैं। बता दें कि भाजपा ने राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के बाद तीनों राज्यों में नये सीएम का ऐलान किया था। पार्टी ने एमपी में मोहन यादव को, राजस्थान में भजनलाल शर्मा को और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को नया सीएम बनाया है। इसके अलावा ही तीनों ही राज्यों में पार्टी ने डिप्टी सीएम भी तैनात किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ