---विज्ञापन---

देश angle-right

2024 लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने की 73 हजार कमजोर बूथों की पहचान

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने देशभर में 73 हजार कमजोर बूथों की पहचान की है। 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इन बूथों की पहचान की गई है। अब इन बूथों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। जो इन बूथों पर पार्टी की वोट संख्या बढ़ाने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने देशभर में 73 हजार कमजोर बूथों की पहचान की है। 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इन बूथों की पहचान की गई है। अब इन बूथों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। जो इन बूथों पर पार्टी की वोट संख्या बढ़ाने पर काम करेगी।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के नेतृत्व में देश भर में 73 हजार कमजोर बूथों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। आगे इन बूथों की संख्या बढ़ाकर एक लाख की जाएगी। जिससे इन जगहों पर पार्टी वोट में इजाफा किया जा सके।

पार्टी नेताओं के मुताबिक अब चिन्हित बूथों की संख्या में वृद्धि के साथ भाजपा की टीमों ने पार्टी को मजबूत करने के लिए ओर बूथों का दौरा करेगी।  बूथों को मजबूत करने के लिए सांसदों और विधानसभा सदस्यों के अलावा 40 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर काम कर रहे हैं। जहां सांसद और विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वहीं एमएलसी और राज्यसभा सदस्यों को भी ध्यान केंद्रित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

प्राप्त आंकड़ों को पार्टी के नेताओं को भेजा जाएगा ताकि पार्टी को कमजोर मानी जाने वाली सीटों पर तेजी से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सके। निरंतर संचार और रीयल-टाइम फीडबैक के लिए एक एप्लिकेशन विकसित किया गया है ताकि निर्धारित किए गए लक्ष्यों के बारे में जानकारी अपलोड की जा सके। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं, इसलिए जमीनी स्तर पर लोगों को कॉल किया जा सकता है और ऐप पर अपलोड किए गए डेटा को सत्यापित किया जा सकता है।

First published on: Oct 15, 2022 10:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola