---विज्ञापन---

देश angle-right

भारत बंद, टोल प्लाजा पर कब्जा और बड़े पैमाने पर आंदोलन… सरकार के खिलाफ आर-पार के मूड में किसान

Bharat Bandh: किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। आज किसान पंजाब और हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक कब्जा करेंगे। किसानों ने बड़े पैमाने पर आंदोलन का ऐलान किया है।

---खबर नीचे जारी है---

Bharat Bandh: किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। आज किसान पंजाब और हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक कब्जा करेंगे। किसानों ने बड़े पैमाने पर आंदोलन का ऐलान किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद का आयोजन करेंगे। हाईवे को बंद नहीं किया जाएगा, क्यों कि बोर्ड एग्जाम शुरू हैं।

---खबर नीचे जारी है---

राकेश टिकैत ने क्या कहा?

राकेश टिकैत ने कहा कि बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं। इसलिए हमने हाईवे को बंद नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि लोग जहां चाहें, जा सकते हैं। टिकैत ने किसानों से एक दिन खेत पर न जाने का आग्रह करते हुए भारत बंद को सफल बनाने की अपील की।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: कौन हैं किसान आंदोलन खड़ा करने वाले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल

केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों ने की बातचीत

---खबर नीचे जारी है---

इससे पहले, गुरुवार रात केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच पांच घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई। इस दौरान किसान नेताओं ने आंदोलनकारी किसानों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि वे टकराव नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण समाधान तलाशें। किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के समन्वयक सरवन सिंह पंढेर ने बैठक के बाद कहा कि किसान संघ के नेताओं ने कैबिनेट मंत्रियों को बातचीत के प्रति प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया है। पंढेर ने सोशल मीडिया खातों के सस्पेंशन और शांतिपूर्ण बातचीत के दौरान आंसू गैस के गोले छोड़ने सहित वर्तमान माहौल के बारे में चिंता व्यक्त की।

---खबर नीचे जारी है---

हम पाकिस्तान से नहीं हैं- पंढेर

सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हम पाकिस्तान से नहीं हैं। हम टकराव नहीं, शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि हमारे पेज फिर से शुरू किए जाएंगे। हमने उन्हें बातचीत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। पंढेर ने कहा कि हमारे द्वारा उठाई गई सभी मांगों पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा हुई। हमने मुद्दों का हल निकालने के लिए चर्चा की। मंत्रियों ने कहा कि उन्हें समय चाहिए। हमें उम्मीद है कि शांतिपूर्ण समाधान निकलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha चुनाव 2024 में इतनी क्यों हो रही भाजपा और उसके उम्मीदवारों की चर्चा?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 16, 2024 07:09 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola