rakesh tikait

Video: किसी को परेशानी नहीं होगी, किसान नेता राकेश टिकैत बोले-ग्रामीण भारत बंद एक नया ट्रायल

Bharat bandh 2024: भारत बंद के दौरान सभी बैंक खुले रहेंगे। किसान संगठनों ने बंद के दौरान छात्रों और एंबुलेंस को नहीं रोकने की बात कही है।

Bharat bandh 2024: कल (16 फरवरी) को भारत बंद है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यह ग्रामीण भारत बंद है। जिसका मतलब किसान, मजदूरों से आह्नान किया गया है कि वह अपने कामों पर न जाएं। उनका कहना था कि इस दौरान हाईवों पर किसी को नहीं रोका जाएगा। सड़कों पर उस जगह किसान संगठन और किसान मीटिंग करेंगे जो उनके मिलने के प्वाइंट हैं। राकेश टिकैत के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें, मंडी, फैक्ट्री में काम बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का वैचारिक बंद है, जिसमें सभी से भारत बंद में साथ देने का आग्रह किया गया है। यह ग्रामीण भारत बंद का एक नया ट्रायल किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भारत बंद के दौरान सभी बैंक खुले रहेंगे। किसान संगठनों ने बंद के दौरान छात्रों और एंबुलेंस को नहीं रोकने की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ