---विज्ञापन---

देश angle-right

Farmers Protest: कौन हैं किसान आंदोलन खड़ा करने वाले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल

Farmers Protest: जगजीत सिंह डल्लेवाल फरीदकोट जिले के डल्लेवाल गांव के रहने वाले हैं। वह साल 2022 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने भूख हड़ताल की थी।

---विज्ञापन---

Farmers Protest: किसान आंदोलन 2.0 की आग पूरे देश में फैली हुई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में किसान संगठन अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 16 फरवरी को किसानों ने भारत बंद (ग्रामीण) का ऐलान किया है। इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ चंडीगढ़ में किसान संगठनों के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के सीमएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

---विज्ञापन---

पिछले लंबे समय से सुलग रही थी आग

क्या आपको पता है कि किसान आंदोलन 2.0 खड़ा करने के पीछे पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल का बड़ा रोल है। जानकारों के अनुसार दोनों किसान नेताओं के लीडरशिप में ही देशभर के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले लंबे समय से किसान आंदोलन 2.0 की तैयारी चल रही थी। इन दोनों नेताओं ने पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों में जाकर किसानों को एकजुट करने का काम किया है। जिसका ही नतीजा है कि आज किसान आंदोलन इतने बड़े स्त्तर पर दिख रहा है।

---विज्ञापन---

अमृतसर के किसान परिवार से पंधेर 

जानकारी के अनुसार सरवन सिंह पंधेर मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पंधेर ने पंजाब के अलग-अलग 16 जिलों में किसानों को जोड़ने का काम किया। बेहद सरल और शांत स्वभाव के पंधेर ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के पैरोकार  हैं।

साल 2022 में डल्लेवाल ने की थी भूख हड़ताल

जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह डल्लेवाल फरीदकोट जिले के डल्लेवाल गांव के रहने वाले हैं। वह साल 2022 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर कई दिन भूख हड़ताल की थी। उनकी लीडरशिप में ही पंजाब के 50 से अधिक संगठनों ने दिल्ली कूच किया है। वह लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर काम कर रहे हैं। वह राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं और हमेशा किसान हितों में काम करने वाले संगठनों के साथ खड़े दिखते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत बंद कल, क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद?

First published on: Feb 15, 2024 11:02 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola