---विज्ञापन---

देश angle-right

ये है देश का सबसे भीड़भाड़ वाला शहर, रोज लगता है कई KM लंबा जाम; लिस्ट में कहां है दिल्ली-मुंबई का नाम?

Most Congested City in India TQI Report: ट्रैफिक क्वालिटी इंडेक्स (TQI) ने देश के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों की लिस्ट जारी की है। ताज्जुब की बात यह है कि इस फेहरिस्त में दिल्ली या मुंबई ने नहीं बल्कि भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले एक शहर ने टॉप किया है।

---विज्ञापन---

Most Congested City in India: देश के कई बड़े शहरों की आबादी करोड़ों में है। खासकर देश की 4 मेट्रोपॉलिटन सिटी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को पॉपुलेशन का हब कहा जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला शहर कौन सा है? इस लिस्ट में इन चारों शहरों का नाम शामिल नहीं है। जी हां, देश की सबसे कंजेस्टेड सिटी बेंगलुरु है।

TQI ने दिए स्कोर

ट्रैफिक क्वालिटी इंडेक्स (TQI) ने भारत के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ और जाम वाले शहरों की लिस्ट जारी की है। इस फेहरिस्त में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु सबसे टॉप पर है। बेंगलुरु में सबसे ज्यादा ट्रैफिक लगता है। यही वजह है कि TQI ने बेंगलुरु को 800-1000 की रेंज के बीच रखते हुए एक्सट्रीम कंजेस्टेड सिटी का दर्जा दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- तमिल, तेलुगु, बंगाली और मराठी समेत जल्द ही इन 8 भाषाओं में बात करेगा Gemini, हिंदी में हुई शुरुआत

दिल्ली-मुंबई कहां?

बेंगलुरु के बाद इस लिस्ट में अगला नाम मुंबई का है। मुंबई का ट्रैफिक दुनिया भर में मशहूर है। वहीं TQI ने मुंबई को 787 स्कोर दिया है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली 747 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है। तो वहीं हैदराबाद 718 स्कोर के साथ देश का चौथा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर बन गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दुनिया का दूसरा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर

बेंगलुरु का नाम न सिर्फ देश बल्कि दुनिया के टॉप भीड़भाड़ वाले शहरों में शुमार है। 2023 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार लंदन के बाद बेंगलुरु दुनिया की दूसरा सबसे कंजेस्टेड सिटी थी। खासकर बारिश के मौसम में बेंगलुरु की कई सड़कें झील बन जाती हैं, जहां कई किलोमीटर का लंबा ट्रैफिक देखने को मिलता है।

कैसे सुधरेंगे हालात?

बेंगलुरु के सिल्क बोर्ड जंक्शन को सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले इलाकों में गिना जाता था। 24 घंटे यहां 19 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहता था। हालांकि यहां फ्लाई ओवर बनने के बाद जाम की समस्या से निजात मिल गई है। ट्रैफिक से छुटकारा पाने के लिए बेंगलुरु पुलिस AI की भी मदद ले रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मार्क जुकरबर्ग ने छीना जेफ बेजोस का ताज! बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी; चौंका देगी नेट वर्थ

First published on: Oct 04, 2024 12:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola