व्हाइट हाउस पहुंचे असीम मुनीर, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

कनाडा में आयोजित किए गए G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे, जहां पर उन्होंने कई ग्लोबल नेताओं से मुलाकात की।

aaj ki taaza khabar

आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें, तो G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम की तीन देशों की यात्रा का ये आखिरी पड़ाव है। इसके अलावा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 18 से 19 जून 2025 तक यूनाइटेड किंगडम की उच्चस्तरीय आधिकारिक यात्रा करेंगे। मंत्री गोयल इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) के प्रमुख सत्रों में भाग लेंगे। देश-दुनिया की खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

आंध्र प्रदेश SIT ने वाईएसआरसीपी नेता चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी को किया गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश एसआईटी ने कथित शराब खरीद घोटाले के सिलसिले में बुधवार को वाईएसआरसीपी नेता चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार किया। लुकआउट नोटिस पर कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रेड्डी को हिरासत में ले लिया। एसआईटी को सूचित किया गया और रेड्डी को हिरासत में ले लिया गया।

व्हाइट हाउस पहुंचे असीम मुनीर, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर अमेरिका के व्हाइट हाउस पहुंच गए, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

हमारी भारत की सरकार जन हितैषी सरकार : राजस्थान मंत्री

फास्टैग एनुअल पास की घोषणा पर राजस्थान सरकार में मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करूंगा कि उन्होंने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया और आम जनता को एक आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाने का काम किया है और ये कोई पहला कदम नहीं है। इसके पहले भी आप देख सकते हैं कि सैकड़ों कानून थे जिसकी वजह से आम जनता परेशान होती थी और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते थे। उनको खत्म करने का काम किया, ये जो निर्णय लिया गया है। टोल जो रोड पर लिया जाता है उसमें 3000 रुपये वार्षिक में एक पास जारी किया जाएगा और उस 3000 की वैधता 200 ट्रिप के लिए वैध होगा यानी 200 ट्रिप, 200 टोल पार करने के लिए वैध होगा। मैं समझ सकता हूं कि इससे जनता के लाखों करोड़ रुपये बचेंगे। हमारी भारत की सरकार जन हितैषी सरकार है। यह कदम ऐतिहासिक और क्रांतिकारी है। ये स्वागत योग्य निर्णय है।

क्रोएशिया के पीएम आंद्रेज प्लेंकोविक से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने क्रोएशिया के जाग्रेब में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

'महिलाओं को मिला 33 प्रतिशत आरक्षण', कंगना रनौत ने मोदी सरकार की योजनाएं गिनाईं

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहला काम शौचालय बनवाने का किया, मुफ्त गैस सिलेंडर देने का किया, मुफ्त राशन जो भारत सरकार दे रही है, महिलाओं के लिए ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं, गर्भवती महिलाओं के लिए, छात्रवृत्ति के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं। महिला नेतृत्व विकास में महिलाओं को जो 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है वह प्रधानमंत्री का ही इस देश की बेटियों पर आभार है, अन्यथा राजनीति भी परिवारवाद का क्षेत्र थी।

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के कनानास्किस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में क्रोएशिया के जाग्रेब पहुंचे, जहां उन्होंने 51वें जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। जाग्रेब में पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य वेलकम हुआ।

बीजेपी सांसद और पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में हो रही दिक्कत

बीजेपी सांसद और पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। अभिजीत गंगोपाध्याय को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया। जरूरत पड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा सकता है।

'पाकिस्तान ने सामने से बात की, तब भारत ने सीजफायर को स्वीकारा', CM देवेंद्र फडणवीस का बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच टेली-वार्ता पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बयान पर कहा कि पहले दिन से भारत की भूमिका रही है कि हमें मध्यस्थता की कोई आवश्यकता नहीं है, इसलिए जब भारत की सेना ने पाकिस्तान के सैन्य हवाई अड्डों को तहस-नहस किया उसके बाद पाकिस्तान सीजफायर पर आया और कई देशों से उसने विनती की कि भारत को सीजफायर के लिए कहें लेकिन भारत ने स्पष्ट भूमिका रखी कि किसी देश को बीच में आने की आवश्यकता नहीं है। अगर पाकिस्तान सीजफायर चाहता है तो हमसे सामने से बात व अनुरोध करे और पाकिस्तान ने हमसे सामने से बात की तब हमने सीजफायर को स्वीकारा। पहले दिन से हमने इस बात को स्पष्टता से रखा है कि हमें किसी तीसरे देश की आवश्यकता नहीं है।

News LIVE Updates: मुंबई में भारी बारिश

मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। IMD ने आज और कल शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना जताई है।

News LIVE Updates: द्रौपदी मुर्मू से मिले सेना के रिटायर्ड अधिकारी

News LIVE Updates: द्रौपदी मुर्मू से मिले सेना के रिटायर्ड अधिकारी

News LIVE Updates: यह बहुत दुख है- कांग्रेस नेता सोफिया फिरदौस

कांग्रेस नेता सोफिया फिरदौस गैंगरेप मामले पर कहती हैं कि 'यह बहुत दुखद है कि हमें बार-बार महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इससे पहले सभी विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि हमने महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सदन की समिति की मांग की थी।'

News LIVE Updates: 'कठोर कदम उठाने की जरूरत होती है, उठाते हैं'

गोपालपुर बीच पर 20 साल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। इस मामले पर ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा 'विपक्ष को इस पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पिछले 15 सालों में हुई घटनाओं में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस विशेष घटना में, हमने तत्काल कार्रवाई की और 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।'

News LIVE Updates: सरकार के 11 साल पूरे

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 11 सालों में जो प्रशासनिक सुधार हुए, वे सिर्फ शासन तक सीमित नहीं थे। उनका सामाजिक-आर्थिक स्तर पर बहुत प्रभाव पड़ा। प्रौद्योगिकी का उपयोग करके जीवन को आसान बनाने की कोशिश की गई है।

News LIVE Updates: कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

ओडिशा के भुवनेश्वर में गोपालपुर बीच गैंगरेप मामले के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। उस वक्त वे सीएम आवास की ओर मार्च कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

watch | Bhubaneswar, Odisha: Congress leaders and workers enter into a scuffle with Police as they protest against Gopalpur beach gang rape case. They were marching towards the CM residence, demanding his resignation. pic.twitter.com/wxaJPcuczj
— ANI (@ANI) June 18, 2025

News LIVE Updates: ट्रंप से नहीं मिल पाए पीएम मोदी- हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कनाडा में होने वाली मीटिंग पर कहा कि ' उनके साथ पीएम मोदी की एक बैठक निर्धारित थी, जो भौतिक रूप से नहीं हो सकी। दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप को कुछ मुद्दों के कारण कैलगरी छोड़कर डीसी लौटना पड़ा।'

News LIVE Updates: असीम मुनीर की ट्रंप से मीटिंग पर जयराम रमेश ने क्या कहा?

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच टेलीकांफ्रेंसिंग पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बयान पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, 'भारतीय विदेश नीति और कूटनीति को मिले 'ट्रिपल झटके' को समझें। उन्होंने कहा कि 'फील्ड मार्शल असीम मुनीर की भड़काऊ टिप्पणियों का सीधा संबंध पहलगाम आतंकी हमलों से है। उन्हें आज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक विशेष लंच के लिए आमंत्रित किया गया है। यह भारतीय कूटनीति के लिए एक झटका है।'

News LIVE Updates: फास्टैग पर अपडेट

फास्टैग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'हम 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग-आधारित वार्षिक पास पेश कर रहे हैं, जो 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा।'

News LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के लिए राहत राशि जारी

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर हिमाचल प्रदेश में राहत राशि की जानकारी दी। उन्होंने वर्ष-2023 में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की प्राकृतिक आपदाओं के चलते राहत राशि के रूप में 2006.40 करोड़ की 'पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना' को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

News LIVE Updates: हरिद्वार में पटाखा फैक्ट्री में आग

उत्तराखंड के हरिद्वार में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने पर अपडेट देते हुए CFO वंश बहादुर यादव ने कहा, 'आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही हमारी टीमें मौके पर पहुंच गईं, 1 व्यक्ति घायल है, उसे अस्पताल ले जाया गया है।'

News LIVE Updates: NDRF की टीम बचाव में जुटी

बोटाद में हुए हादसे पर SDM आरती गोस्वामी ने कहा, 'भारी बारिश की वजह से पानी के प्रभाव में एक इको गाड़ी बह गई थी, जिसमें 9 लोग सवार थे। इनमें 3 पुरूष और 6 महिलाएं थीं। 2 पुरूषों को बचा लिया गया है और 3 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। NDRF टीम द्वारा अन्य शवों की खोज जारी है।'

News LIVE Updates: 22 जून तक नहीं होगी लॉन्चिंग

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाला Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है। 19 जून के लिए तय इस मिशन की लॉन्चिंग रविवार, 22 जून तक नहीं होगी।

News LIVE Updates: 22 जून तक टली लॉन्चिंग

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाला Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है। 19 जून के लिए तय इस मिशन की लॉन्चिंग अब रविवार 22 जून तक नहीं होगी।

News LIVE Updates: 11 सालों में मोदी सरकार बेदाग

जाति जनगणना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बयान सामने आया, उस पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा 'यह प्रधानमंत्री मोदी की सरकार है। यह सरकार वादा करती है तो पूरा करती है। जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, उस समय भी वे भ्रष्टाचार में लिप्त थे। 11 सालों में मोदी सरकार की बेदाग प्रतिभा रही है।'

watch मुंबई, महाराष्ट्र: जाति जनगणना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बयान पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी की सरकार है। यह सरकार वादा करती है तो पूरा करती है... जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, उस समय भी वे भ्रष्टाचार में लिप्त थे... 11 वर्षों में मोदी सरकार की… pic.twitter.com/HbKsE4fh8A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2025

News LIVE Updates: 11 सालों में मोदी सरकार की बेदाग

जाति जनगणना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बयान सामने आया, उस पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा 'यह प्रधानमंत्री मोदी की सरकार है। यह सरकार वादा करती है तो पूरा करती है। जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, उस समय भी वे भ्रष्टाचार में लिप्त थे। 11 सालों में मोदी सरकार की बेदाग प्रतिभा रही है।'

News LIVE Updates: नदी में बह गई गाड़ी

गुजरात में कल करियानी गांव के पास एक नदी में 9 लोगों को ले जा रही एक गाड़ी बह गई। इसके बाद से लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम बोटाद पहुंच गई है।

News LIVE Updates: नदी में गाड़ी बही

गुजरात में कल करियानी गांव के पास एक नदी में 9 लोगों को ले जा रही एक गाड़ी बह गई। इसके बाद से लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम बोटाद पहुंच गई है।

News LIVE Updates: ट्रंप और असीम मुनीर की मुलाकात पर जयराम रमेश का रिएक्शन

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 'असीम मुनीर ने आग लगाने का जो बयान दिया था, उसका सीधा संबंध 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से है। आज इसी व्यक्ति (असीम मुनीर) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोजन करने का विशेष निमंत्रण मिला है।'

News LIVE Updates: ट्रंप और असीम मुनीर की मुलाकात पर जयराम रमेश का रिएक्शन

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 'असीम मुनीर ने आग लगाने का जो बयान दिया था, उसका सीधा संबंध 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से है। आज इसी व्यक्ति (असीम मुनीर) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोजन करने का विशेष निमंत्रण मिला है।'

News LIVE Updates: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और पूर्व सेना प्रमुखों के बीच बातचीत

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और पूर्व सेना प्रमुखों के बीच बातचीत के लिए चीफ चिंतन का आयोजन नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में किया गया।

News LIVE Updates: भारत आएंगे ट्रंप

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि 'क्वाड की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं।'

News LIVE Updates: ट्रंप से क्यों नहीं मिल पाए पीएम मोदी?

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पीएम मोदी के अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ट ट्रंप की मुलाकात पर कहा कि 'G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी ही अमेरिका लौटना पड़ा।'

News LIVE Updates: 'हिंदी तीसरी भाषा होगी'

अपने सरकारी संकल्प (GR) में महाराष्ट्र सरकार ने कहा, 'हिंदी तीसरी भाषा होगी। जो लोग दूसरी भाषा सीखना चाहते हैं, उनके लिए कम से कम 20 इच्छुक छात्रों की आवश्यकता होगी।'

News LIVE Updates: पीएम मोदी की ट्रंप से फोन पर बात

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। यह बातचीत करीब 35 मिनट तक हुई, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर समेत कई मुद्दों पर बात की गई।

News LIVE Updates: महाराष्ट्र में बारिश

महाराष्ट्र में शहर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। IMD के अनुसार, शहर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश की संभावना है।

News LIVE Updates: हज यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कल रात श्रीनगर हवाई अड्डे पर हज यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत किया।

News LIVE Updates: मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों की मौत

आगरा में हुए हादसे पर ACP आगरा हेमंत कुमार ने कहा, 'यहां एक एक्सीडेंट हुआ है। आम लेकर जाती एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर नीचे आ गई। यहां 3 लोग मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठे हुए थे और यह (पिकअप वैन) उनके ऊपर गिर गई, जिसमें तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

News LIVE Updates: मार्क कार्नी के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्बर्टा के कनानास्किस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

News LIVE Updates: आगरा में बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर पर एक पिकअप वैन का एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत और 1 व्यक्ति घायल हुआ है।

News LIVE Updates: सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' किया और लोगों की समस्याएं सुनीं।

News LIVE Updates: नियमित सेवाएं बहाल करने का फैसला

कनाडा के कनानास्किस में अपनी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दोनों देशों में नागरिकों और व्यवसायों को नियमित सेवाएं बहाल करने का फैसला किया है। इसके लिए नए उच्चायुक्तों को नामित करने पर सहमति जताई गई है।

News LIVE Updates: पीयूष गोयल का दौरा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 18 से 19 जून 2025 तक यूनाइटेड किंगडम की उच्चस्तरीय आधिकारिक यात्रा करेंगे।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 18 से 19 जून 2025 तक यूनाइटेड किंगडम की उच्चस्तरीय आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह यात्रा भारत की ब्रिटेन के साथ अपनी साझेदारी को बढ़ाने की रणनीतिक मंशा को उजागर करती है, जिसमें नए अवसरों का दोहन करने और पिछले महीने दोनों प्रधानमंत्रियों द्वारा… pic.twitter.com/pIBy0XfgTU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2025

News LIVE Updates: कनाडा के साथ फिर से होगा काम

पिछले कुछ महीनों में भारत और कनाडा के रिश्तों में थोड़ी खटास देखने को मिली थी, लेकिन इस समिट में कनाडा के पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पीएम के स्वागत की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें मार्क कार्नी पीएम मोदी को गले लगाते दिख रहे हैं। इस दौरान, भारत और कनाडा में एक बार फिर से बिजनेस शुरू करने पर भी फैसला हुआ है।

News LIVE Updates: G-7 समिट में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 Summit में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर कनाडा में हुई G-7 समिट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतियों से मुलाकात हुई।

News LIVE Updates: ट्रंप की असीम मुनीर से मुलाकात

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी जनरल असीम मुनीर के साथ मुलाकात करने वाले हैं। बता दें कि असीम मुनीर इस समय अमेरिका में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ