दिल्ली से बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, सामने आई ये बड़ी वजह

Air India Delhi Bali Flight: एयर इंडिया की दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट संख्या 2145 अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे बिना ही वापस लौट आई है। फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हो चुकी है।

Air India Flight | Ahmedabad Plane Crash | Air India

एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौट आई है और कुछ फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

Delhi to Bali flight news: दिल्ली से बाली के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान वापस दिल्ली लौट आई है। इसकी वजह ज्वालामुखी विस्फोट बताया जा रहा है। जोकि बाली एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी। फिलहाल एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई2145 की दिल्ली एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग हो गई है।

कंपनी ने दी ये सफाई

एयर इंडिया ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है। कंपनी ने कहा कि 18 जून 2025 को दिल्ली से बाली के लिए उड़ान संख्या एआई 2145 को बाली एयरपोर्ट के पास ज्वालामुखी विस्फोट के कारण वापस दिल्ली लौटने की सलाह दी गई। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उड़ान की दिल्ली में सफल लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है।

Advertisment

यात्रियों को दिया ये ऑप्शन

कंपनी ने आगे कहा कि इसके बाद मैनेजमेंट ने सभी यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की है ताकि उनकी समस्याओं को वे कम कर सके। इसके साथ ही यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस करने के साथ ही उनकी पसंद की उड़ान को रिशेड्यूल करने का ऑप्शन भी दिया गया है।

400 से अधिक उड़ानें हुई बाधित

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी एयर इंडिया की एक ही दिन में कई उड़ानों को रद्द किया गया था। जिसमें अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट भी शामिल थी। इसके अलावा एक फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही थी लेकिन उसे कोलकाता में उतारना पड़ा जबकि दूसरी फ्लाइट जर्मनी के फ्रेंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी।

विज्ञापन

इसके अलावा खराब मौसम के कारण मंगलवार शाम को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 14 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को खराब मौसम के कारण 400 से अधिक उड़ानें देरी से उड़ी या डायवर्ट और रद्द की गई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ