कितने हाइवे पर 3000 वाला फास्टैग पास करेगा काम? PPP मॉडल वाले इन 3 एक्सप्रेसवे पर भी फर्राटा भरेंगे वाहन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘x’ पर नेशनल हाइवे पर सफर करने के लिए फास्टैग एनुअल पास जारी करने का ऐलान किया है।

National Highway, FASTag, Minister Nitin Gadkari, FASTeg Annual Paas, Eastern Peripheral Expressway, Meerut Highway, Yamuna Expressway

देशभर के 599 नेशनल हाइवे पर एनुअल पास का मिलेगा फायदा

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘x’ पर नेशनल हाइवे पर सफर करने के लिए फास्टैग एनुअल पास जारी करने का ऐलान किया है। इसका फायदा देशभर के 599 नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले लोगों को मिलेगा। व्यावसायिक वाहनों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। वहीं, 3000 हजार रुपये मासिक पास से ईस्टर्न परिफेरल, दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाइवे-9 पर भी सफर किया जा सकेगा। 15 अगस्त 2025 से देशभर के सभी नेशनल हाइवे पर फास्टैग एनुअल पास काम करने लगेगा।

1 साल में 200 बार करें यात्रा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि वार्षिक फास्टैग एनुअल पास जारी किया जाएगा। इस पास के जरिए देशभर के हाइवे पर एक साल में 200 बार यात्रा की जा सकेगी। अगर इस दौरान 200 यात्रा पूरी हो जाती है तो दोबारा से इसे रिन्यू कराना पड़ेगा। यह पास सिर्फ देशभर के नेशनल हाइवे पर ही काम करेगा। लोकल टोल और हाइवे पर यह पास मान्य नहीं रहेगा।

पीपीपी मॉडल के इन हाइवे पर भी पास करेगा काम

एनसीआर के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, नेशनल हाइवे-9 और दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे को PPP (पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप) पर बनाया गया है। इन तीनों एक्सप्रेसवे पर भी फास्टैग एनुअल पास काम करेगा। एक रिपोर्ट इन तीनों हाइवे पर रोजाना करीब 5 लाख वाहन गुजरते हैं। फास्टैग एनुअल पास से इन सभी वाहन चालकों को बहुत फायदा मिलेगा।

60 किलोमीटर दायरे में रहने वाले 10 लाख लोगों मिलेगा फायदा

नेशनल हाइवे के 60 किलामीटर दायरे में रहने वाले लोग इस पास का लाभ उठा सकेंगे। उन्हें अब नेशनल हाइवे पर आने-जाने के लिए सिर्फ 3000 रुपये खर्च कर ये पास बनवाना होगा। इसके बाद ये बिना रुके नेशनल हाइवे पर यात्रा कर सकेंगे। नोएडा और गाजियाबाद में इन नेशनल हाइवे के पास रहने वाले करीब 10 लाख लोग इस पास के जरिए यात्रा कर सकेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ