1000 रुपये का बिल दिखाओ, इस मॉल के बॉथरूम में तभी मिलेगी एंट्री

Bengaluru mall’s ‘VIP’ restroom: जो लोग 1000 रुपये तक का बिल नहीं दिखा पाते उन्हें पहली मंजिल या मॉल की अन्य मंजिलों पर स्थित बाथरूम में भेजा जाता है।

Bengaluru mall restroom 1000 bill parks outrage, Bengaluru, mall, restroom,
विज्ञापन

Bengaluru mall’s ‘VIP’ restroom policy sparks outrage: बेंगलुरु के एक मॉल में उन्हीं लोगों को ग्राउंड फ्लोर के बॉथरूम में जाने दिया जा रहा है जिनके पास मॉल से 1000 रुपये तक का सामान खरीदने का बिल है। सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म Reddit पर एक शख्स ने इस बात का खुलासा किया है। जिसके बाद लोग मॉल की इस नई नीति का विरोध कर रहे हैं।

Advertisment

ग्राउंड फ्लोर पर है ये वीआईपी बॉथरूम

Reddit पर DeskKey9633 नामक एक यूजर ने बताया कि शहर के Whitefield में ये नामी मॉल है। यहां के ग्राउंड फ्लोर पर एक वीआईपी बॉथरूम है। इस बॉथरूम में केवल वे लोग ही जा सकते हैं जो मॉल में 1000 रुपये तक की खरीददारी का बिल दिखाते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में मॉल की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

मॉल प्रबंधकों का मनमानी रवैया

सोशल मीडिया के अनुसार जो लोग 1000 रुपये तक का बिल नहीं दिखा पाते उन्हें पहली मंजिल या मॉल की अन्य मंजिलों पर स्थित बाथरूम में भेजा जाता है। आरोप है कि ग्राउंड फ्लोर को छोड़कर अन्य सभी बॉथरूमों की हालत खराब है, वे साफ नहीं है और वहां गंदगी पसरी हुई है। इस बारे में सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये मॉल प्रबंधकों का मनमानी रवैया है जो गलत है। एक अन्य यूजर ने कहा कि पहले मॉल प्रबंधक ग्राउंड फ्लोर के बॉथरूम यूज करने पर जबरदस्ती 20 रुपये डोनेट करवाते थे।

विज्ञापन

धोती पहनकर मॉल में जाने पर रोका गया था

इससे पहले 16 जुलाई 2024 को बेंगलुरु के एक मॉल में बुजुर्ग किसान को अंदर जाने से रोक दिया गया था। दरअसल बुजुर्ग किसान ने धोती पहन रखी थी, गार्ड्स ने उन्हें धोती की जगह पैंट पहनकर आने के लिए कहा था। बता दें इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ