JNU में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर विदेश राज्य मंत्री बोले- किसी को भी भारत की संप्रभुता को रौंदने की अनुमति नहीं

V Muraleedharan

BBC Documentary: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि किसी को भी भारत की संप्रभुता को रौंदने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पार्टी जो स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा होने का दावा करती है, वह देश की संप्रभुता और सुरक्षा नहीं करती है।

विज्ञापन

विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि जेएनयू में पहले भी कुछ तत्व थे, जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। अब वे एक बार फिर से परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं, अनिल एंटोनी के इस्तीफे पर भी विदेश राज्य मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

मुरलीधरन बोले- राहुल पहले कांग्रेस से नफरत दूर करें

वी मुरलीधरन ने कहा कि राहुल गांधी यह कहते हुए यात्रा निकाल रहे हैं कि देश में नफरत है लेकिन एंटनी के बेटे (अनिल के एंटनी) ऐसी नफरत से अछूते नहीं हैं। उनकी ही पार्टी के सदस्य उन्हें गालियां दे रहे हैं। राहुल गांधी को पहले कांग्रेस से नफरत दूर करनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ