Bank Holiday on 20 February 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अलग-अलग राज्यों में खास मौकों पर बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया जाता है। कई लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि 20 फरवरी 2025 को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, तो क्या इस मौके पर भी बैंकों बंद किया रखा जाएगा? जानिए RBI ने हॉलिडे केलेंडर में 20 फरवरी के लिए किन राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं, आज आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद क्यों रहेंगे? पढ़िए RBI का ताजा अपडेट।
20 फरवरी को कहां बंद रहेंगे बैंक?
20 फरवरी को राज्य दिवस है, जो मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लिए बहुत महत्व रखता है। जिसको देखते हुए 20 फरवरी 2025 को आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रखने का ऐलान किया गया है। आज इस मौके पर सरकारी दफ्तर, बैंक और कई संस्थान बंद रखने का ऐलान किया गया है। राज्य दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग राज्य की जश्न मनाते हैं। हालांकि, ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं चलती रहेंगी। वहीं, दिल्ली में बैंकों की छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है।
कुल 14 दिन छुट्टी
हमारे देश में कई धर्मों के लोग रहते हैं, जिनके त्योहार, मान्यताएं अलग-अलग होती हैं। जिसको देखते हुए RBI सभी राष्ट्रीय और स्थानीय त्योहार, वर्षगांठ,रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रखी जाती है। इस महीने में बैंकों की कुल 14 दिन छुट्टी की लिस्ट जारी की गई। हालांकि, सभी छुट्टियां अलग- अलग राज्यों में प्राथमिकता के आधार पर रखी जाती हैं।
कितनी छुट्टियां और बाकी?
20 फरवरी, गुरुवार को राज्य दिवस के अवसर पर आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे। 22 फरवरी, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। 23 फरवरी, रविवार के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, 28 फरवरी, शुक्रवार को लोसर (गंगटोक) की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें: BJP की 20 राज्यों में सरकार, सिर्फ दिल्ली में ही महिला बनी ‘सरदार’
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
30 mins ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
54 mins ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
1 hr ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
4 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines