---विज्ञापन---

दिल्ली

BJP की 20 राज्यों में सरकार, सिर्फ दिल्ली में ही महिला बनी ‘सरदार’

Rekha Gupta Delhi CM Announcement : दिल्ली में रेखा गुप्ता का राजतिलक होगा। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सीएम पद के लिए चुन लिया गया। वे गुरुवार को सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगी।

Rekha Gupta Delhi CM Announcement : दिल्ली सीएम के नाम से सस्पेंस खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में वो फैसला लिया, जो एनडीए या बीजेपी शासित प्रदेशों में नहीं लिया गया था। भाजपा ने महिला विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का फैसला लिया। इस वक्त देश के 20 राज्यों में बीजेपी या एनडीए की सरकार है, लेकिन किसी भी राज्यों में कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है। महिला को दिल्ली की कमान सौंपी गई है।

दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सीएम पद के लिए चुना गया। दिल्ली पहला ऐसा राज्य बन गया, जहां बीजेपी की ओर से पहली महिला मुख्यमंत्री बन रही हैं। हालांकि, दिल्ली में रेखा गुप्ता बीजेपी की दूसरी महिला सीएम होंगी, क्योंकि इससे पहले सुषमा स्वराज भी दिल्ली की कमान संभाल चुकी हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : रेखा गुप्ता का होगा ‘राजतिलक’, CM चुने जाने के बाद LG के सामने सरकार बनाने का दावा किया पेश

इन राज्यों में हैं बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकारें

---विज्ञापन---

द‍िल्‍ली- रेखा गुप्ता
उत्तर प्रदेश-योगी आद‍ित्‍यनाथ
उत्तराखंड-पुष्कर सिंह धामी
हरियाणा-नायब सिंह सैनी
ओडिशा-मोहन चरण माझी
राजस्थान-भजनलाल शर्मा
गुजरात-भूपेंद्र पटेल
सिक्किम-प्रेम सिंह तमांग
बिहार-नीतीश कुमार
अरुणाचल प्रदेश-पेमा खांडू
त्रिपुरा- मा‍ण‍िक साहा
मेघालय-कोनराड संगमा
नगालैंड-नेफ्यू रियू
पुडुचेरी-एन रंगासामी
महाराष्ट्र-देवेंद्र फडणवीस
गोवा-प्रमोद सावंत
मध्य प्रदेश-मोहन यादव
छत्तीसगढ़-विष्णु देव साय
असम-ह‍िमंत बिस्‍वा सरमा

यह भी पढे़ं : ’27 साल बाद एक नया अध्याय शुरू हो रहा’, CM चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता का पहला बयान

---विज्ञापन---
First published on: Feb 19, 2025 08:45 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola