बीएसी बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 18 घंटे होगी बहस, 4 फरवरी को लोकसभा और 5 को राज्यसभा में PM मोदी देंगे जवाब

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 18 घंटे, जबकि राज्यसभा में 16 घंटे तक चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री 5 फरवरी को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।

BAC meeting 1

लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में बजट सत्र की आगामी कार्यसूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में कुल 18 घंटे चर्चा कराई जाएगी। यह चर्चा 2, 3 और 4 फरवरी को होगी, जबकि प्रधानमंत्री 4 फरवरी को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे।

विज्ञापन

बीएसी के निर्णय के अनुसार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा होगी। लोकसभा में इस विषय पर 18 घंटे, जबकि राज्यसभा में 16 घंटे तक चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री 5 फरवरी को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।

विज्ञापन

इसके बाद बजट पर सामान्य चर्चा का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। बजट पर लोकसभा में कुल 18 घंटे चर्चा होगी, जो 5, 9, 10 और 11 फरवरी को संपन्न होगी। बजट पर चर्चा का जवाब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को लोकसभा में देंगी।

विज्ञापन

बीएसी के इन फैसलों के साथ ही बजट सत्र के शुरुआती चरण की रूपरेखा स्पष्ट हो गई है। आने वाले दिनों में संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट को लेकर व्यापक बहस देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ