समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. शनिवार को उन्हें रामपुर जेल से रिहाई मिली, लेकिन उसके तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान को गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ्तारी मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की गई है, जिसकी जांच अभी भी चल रही है. अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें कल गाजियाबाद की एक विशेष PMLA अदालत में पेश किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: आजम खान की बढ़ी मुश्किलें! एक और FIR दर्ज, हज कमेटी की जमीन बेचने का लगा आरोप
इलाहाबाद HC ने दी राहत
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान को राहत दी है. कोर्ट ने इससे पहले उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत देने की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. रिहाई के बाद आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों की भारी तैनाती थी, जो ईडी के लखनऊ जोन के अधिकारियों के साथ मौजूद थे.
समर्थकों ने लगाए नारे
गिरफ्तारी के दौरान आजम खान के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए. ED ने बुधवार को बताया था कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत रामपुर में मौजूद आजम खान की ‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी’ की जमीन और इमारतों को जब्त कर लिया है. एजेंसी ने आजम खान और बाकी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज 58 पुलिस FIR को आधार बनाया गया है.
ये भी पढ़ें- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत! 38 भवन गिराए जाने की कार्रवाई पर लगी रोक
संबंधित खबरें
बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
2 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
3 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
5 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
5 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
6 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
6 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines