---विज्ञापन---

देश angle-right

Assembly Elections Exit Poll Results 2023: मध्यप्रदेश में बीजेपी तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बनती दिख रही सरकार

न्यूज 24 के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 57 और बीजेपी को 33 सीटें मिलने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: तेलंगाना में गुरुवार को विधानसभा चुनाव 2023 की आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो गई। अलग-अलग एजेंसियों के 5 राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। एग्जिट पोलों में मध्यप्रदेश में जहां बीजेपी को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बनती दिख रही सरकार है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis के एग्जिट पोल में बीजेपी को मध्यप्रदेश में कुल 230 सीटों में से 151 सीटें तो कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यहां अन्य पार्टियों को पांच सीटों मिलेंगे।

 छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस को 57 सीटें 

न्यूज 24 के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 57 और बीजेपी को 33 सीटें मिलने का अनुमान है।
के सीटों तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। आपको बता दें कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। इन पांच राज्यों में हुए चुनाव के 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

POLSTRAT के एग्जिट पोल में बीजेपी को राजस्थान में 100 सीटें

राजस्थान में कुल 199 विधानसभा सीटें हैं। POLSTRAT के एग्जिट पोल में कुल सीटों में बीजेपी को 100 से 110 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को यहां 90 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। उधर, एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में  बीजेपी को 80 से 100 सीटें और कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

मिजोरम में एमएनएफ को 32 सीटें 

---विज्ञापन---

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं। सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार, यहां एमएनएफ को 32, जेडपीएम को 29 और कांग्रेस को 25 सीटें मिल सकती हैं।  यहां सीएम जोरमथंगा की अगुवाई में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)  चुनाव लड़ रही है। एमएनएफ का यहां जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) से कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एग्जिट पोल में एमएनएफ सबसे बड़ी पार्टी नजर आ रही है।

तेलंगाना में कांग्रेस को 71 सीटें

News24-TodaysChanakya के एग्जिट पोल के अनुसार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 71 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल कहते हैं कि यहां बीजेपी केवल सात सीटों पर सिमट जाएगी। आपको बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटें हैं। News24-TodaysChanakya के एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीआरएस को 33 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य पार्टियों के खाते में आठ सीटें जा सकती हैं। यहां सरकार बनाने के लिए कुल 61 सीटों की जरूरत है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 30, 2023 07:49 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola