Assembly Elections Exit Poll 2023: छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल पर बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- 3 दिसंबर को कांग्रेस नहीं बीजेपी के पक्ष में आएंगे नतीजे

Assembly Elections Exit Poll 2023: राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि एग्जिट पोल में जनता साइलेंट रही है। बीजेपी प्रचंड जीत के साथ सरकार बना रही है।

Rajyavardhan Rathore

Rajyavardhan Rathore

Assembly Elections Exit Poll 2023: विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “राजस्थान में निश्चित है कि पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है। एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे है और 3 तारीख को भी छत्तीसगढ़ में जो नतीजे आएंगे वो बीजेपी के पक्ष में ही आएंगे।”

विज्ञापन

3 दिसंबर को नतीजे बीजेपी के पक्ष में

मीडिया को दिए बयान में बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि एग्जिट पोल में जनता साइलेंट रही है। बीजेपी प्रचंड जीत के साथ सरकार बना रही है। छत्तीसगढ़ के नतीजे देखकर कांग्रेस खुश हो लें 3 दिसंबर को नतीजे बीजेपी के पक्ष में ही रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की जनता में परिवर्तन का करंट है। कांग्रेस अंडर 20 रहेगी, पार्टी की खोखली घोषणाओं को लोगों ने नकार दिया है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 57 सीटें

POLSTRAT के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में बीजेपी को 100 से 110 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को यहां 90 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। उधर, एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में  बीजेपी को 80 से 100 सीटें और कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।  वहीं, न्यूज 24 के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 57 और बीजेपी को 33 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ