Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में कब होंगे चुनाव? EC ने दिया संकेत

Assembly Elections 2023

Assembly Elections 2023

विज्ञापन

Assembly Elections 2023: वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा के बीच यह मांग भी जोर पकड़ने लगी थी कि लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के चुनाव एक साथ कब होंगे? इस बीच भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने साफ कर दिया है कि इन पांच राज्यों के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ नहीं होंगे।

ताजा जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छ्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी की समीक्षा तेज कर दी है। तैयारी की कड़ी में पिछले दिनों निर्वाचन अधिकारियों ने इन पांचों राज्यों का एक-एक दौरा भी किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

Advertisment

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पिछले दिनों भोपाल में पत्रकार वार्ता में कहा था कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में सरकारों का कार्यकाल समाप्त होने के ठीक पहले चुनाव करा लिए जाएंगे। इस मौके पर अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे मतदान में अपनी भागेदारी बढ़ाएं।

यहां पर बता दें कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है, जबकि तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार है। वहीं, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य दलों ने इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी का दावा किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। 39 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का ऐलान भी कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस भी चुनावों की तैयारी जुटी है और जल्द वह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी, ऐसा कहा जा रहा है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ