हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asaduddin Owaisi: AIMIM चीफ के दिल्ली स्थित घर पर पथराव, 2014 के बाद ऐसी चौथी घटना

विज्ञापन
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी। -फाइल फोटो

Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी के नई दिल्ली स्थित आवास पर रविवार शाम अज्ञात लोग पहुंचे और कथित तौर पर पथराव किया।

जयपुर से दिल्ली पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरे दिल्ली स्थित आवास पर फिर हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है।’

ओवैसी बोले- बदमाशों के झुंड ने किया पथराव

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मुझे मेरी घरेलू मदद से सूचित किया गया था कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं।” उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

शिकायत के बाद, एक अतिरिक्त डीसीपी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उनके आवास का दौरा किया और मौके से सबूत जुटाए।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि पथराव उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुआ और पुलिस से दोषियों को तुरंत पकड़ने का आग्रह किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola