कश्मीर के कुलगाम में सेना का जवान लापता, कार में मिले खून के धब्बे; आर्मी ने शुरू की खोजबीन

soldier missing in kulgam, kulgam news, soldier missing news, Javed Ahmad wani

जावेद अहमद वानी। -फाइल फोटो

विज्ञापन

Soldier Missing In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक जवान के लापता होने की खबर है। जवान के परिजन के मुताबिक, उनका बेटा छुट्टी पर घर आया था। शनिवार रात वो कार लेकर कही गया था, लेकिन अब उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। कार लावारिस हालत में मिली है। कार में खून के धब्बे भी पाए गए हैं।

परिजन ने अपने बेटे के अपहरण होने की आशंका जताई है। परिजन के मुताबिक, उनका बेटा जावेद अहमद वानी भारतीय सेना में जवान है और लेह (लद्दख) में तैनात है।

Advertisment

भारतीय सेना ने शुरू की खोजबीन

परिजन की ओर से अपहरण की आशंका जताने के बाद जवान का पता लगाने के लिए भारतीय सेना और पुलिस की ओर से बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है। बताया गया कि जावेद किराने का सामान खरीदने के लिए अपनी कार से चौवलगाम गए थे।

जब जावेद घर नहीं लौटे, तो उनके परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों और आसपास के गांवों में उनकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान परानहाल गांव में उनकी कार लावारिस हालत में मिली। कार में उनकी एक जोड़ी चप्पलें और खून के धब्बे पाए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ