आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस; 7 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

andhra pradesh, Sagar canal, andhra pradesh bus accident, Andhra road accident, andhra pradesh news, prakasam road accident

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में दारसी के पास यात्रियों से भरी एक बस सागर नहर में गिर गई। हादसे में 7 साल की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आधी रात के आसपास 40 से अधिक यात्रियों को ले जा रही आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सागर नहर में गिर गई। बस पोडिली से काकीनाडा से जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन

दारसी सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण ने बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का दारसी और ओंगोल अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

प्रकाशम एसपी मलिका गर्ग का कहना है कि बस एक शादी के रिसेप्शन के लिए पोडिली से काकीनाडा की ओर जा रही थी। बस एक कंक्रीट की दीवार से टकराने के बाद नियंत्रण खो बैठी और नहर में गिर गई। इसमें सात लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन

घायल बोले- ड्राइवर को आ रही थी झपकी

उधर, घायलों के मुताबिक बस के ड्राइवर के झपकी लेने के कारण हादसा हुआ है। हादसे के शिकार मृतकों की पहचान अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35) और शेख हीना (7) के रूप में की गई है।

बस हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शोक जताया है। साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ