अमेरिका समेत दुनियाभर में रह रहे illegal immigrants को लाया जाएगा वापस, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

Randhir Jaiswal On illegal immigration: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

रणधीर जायसवाल

रणधीर जायसवाल

Randhir Jaiswal On illegal immigration: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत हमेशा अवैध इमिग्रेशन के खिलाफ है। अगर कोई भारतीय नागरिक न सिर्फ अमेरिका बल्कि दुनिया के किसी भी देश में अगर अवैध दस्तावेज के सहारे गया है हम उनको वापस लेने के लिए हमेशा तैयार हैं। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा कि भारत मानता है कि illegal immigration एक तरह का संगठित अपराध होता है।

विज्ञापन

आगे प्रवक्ता ने कहा कि  भारत और अमेरिका के बीच विश्वास का भाव है। दोनों तरफ की सरकारों की ये मंशा है कि इस रिश्ते को और मजबूत किया जाए। भारतीयों को अमेरिकी वीजा मिलने में समय लग रहा है, उनका कहना था कि भारत सरकार ने लगातार यह मुद्दा अमेरिकी सरकार के सामने रखा है।

विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि अगर वीजा देने में सहूलियत होगी तो दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। इसके अलावा टैरिफ के मुद्दे पर प्रवक्ता ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध बहुत अच्छे हैं, हमारे बीच अच्छा व्यापार है। दोनों देशों के बीच अपने-अपने हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती रहती है। इसके अलावा प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अलग-अलग मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन

पाकिस्तान को रोकना चाहिए क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद 

पाकिस्तान डेलीगेशन के बांग्लादेश दौरे पर उन्होंने कहा कि हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। उनका कहना था कि जो भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे होते हैं इस पर देश पैनी नजर रखता है। आगे वह बोले की पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवाद को कौन पालता है? क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद को कौन बढ़ाता है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ