---विज्ञापन---

देश

नौकरी बाद में छीनेगा AI… पहले छुट्टी दिलाने में कर रहा मदद, हाथ पर बनाया चोट का ऐसा निशान, HR ने मान लिया सच

AI Technology: कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक मामला खूब वायरल हुआ था. जिसमें एक व्यक्ति ने स्विगी से रिफंड लेने के लिए AI से एडिट की गई अंडों की तस्वीर भेज दी थी. उसी तरह अब एक नया मामला सामने आया है, लेकिन यह खाने-पीने से जुड़ा नहीं, बल्कि ऑफिस की छुट्टियों से जुड़ा है.

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 29, 2025 19:55
AI, AI images, AI technology, social media, company employees, company HR, fake injury, एआई, एआई इमेज, एआई तकनीक, सोशल मीडिया, कंपनी कर्मचारी, कंपनी एचआर, नकली चोट
सोशल मीडिया

AI Technology: कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक मामला खूब वायरल हुआ था. जिसमें एक व्यक्ति ने स्विगी से रिफंड लेने के लिए AI से एडिट की गई अंडों की तस्वीर भेज दी थी. उसी तरह अब एक नया मामला सामने आया है, लेकिन यह खाने-पीने से जुड़ा नहीं, बल्कि ऑफिस की छुट्टियों से जुड़ा है. दावा किया जा रहा है कि एक कर्मचारी ने अपने हाथ पर AI की मदद से नकली चोट बनवाई और उसे आधार बनाकर आराम से मेडिकल लीव प्राप्त कर ली. तस्वीर इतनी वास्तविक प्रतीत हो रही थी कि किसी को भी अंदाजा नहीं हुआ कि वह एआई द्वारा तैयार की गई थी. यह मामला X पर तेजी से वायरल है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

वायरल पोस्ट के अनुसार, कर्मचारी ने पहले अपने हाथ की एक सामान्य तस्वीर ली, जिसमें चोट या सूजन का कोई निशान नहीं था. फिर उसने Gemini Nano जैसे एआई टूल में ‘Apply an injury on my hand’ टाइप किया. कुछ ही पलों में एआई ने उसके हाथ पर ऐसी गहरी और ताजा घाव जैसी चोट बना दी कि कोई भी उसे असली समझ बैठता. घाव की बनावट, रंग और किनारों की डिटेल इतनी सटीक थी कि तस्वीर को नकली साबित करना मुश्किल था. कर्मचारी ने यही इमेज अपने ऑफिस के HR को भेजी और दावा किया कि वह बाइक से गिर गया है, जिसके बाद बिना किसी पूछताछ के छुट्टी मंजूर कर दी गई.

---विज्ञापन---

असली और नकली के बीच फर्क करना बन रहा चुनौती

इस घटना के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग AI की तेजी से बढ़ती क्षमताओं को लेकर चिंतित दिखाई दिए. कई यूजर्स ने कहा कि एआई जनरेटेड तस्वीरें अब इतनी वास्तविक लगने लगी हैं कि असली और नकली के बीच फर्क करना चुनौती बनता जा रहा है. वहीं कुछ ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में केवल आंखों के भरोसे निर्णय लेना जोखिम भरा साबित हो सकता है, क्योंकि तकनीक भ्रम पैदा करने की सीमा पार कर चुकी है. सबसे बड़ी बहस इस बात पर है कि भविष्य में कैसे ऐसे एआई-निर्मित फर्जी चित्रों और असली तस्वीरों की पहचान की जाएगी और क्या इसके लिए नए सुरक्षा मानक बनने होंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- AI की अब तक की कहानी! कई सतहें खुलनी अभी बाकीं; भारत बनेगा AI की दौड़ का सबसे बड़ा विजेता

First published on: Nov 29, 2025 07:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.